Home » जाट की धरती से जयंत चौधरी ने की महापंचायत, कहा- किसान आंदोलन से भाजपा की हुई दुर्गति

जाट की धरती से जयंत चौधरी ने की महापंचायत, कहा- किसान आंदोलन से भाजपा की हुई दुर्गति

by admin
Jayant Chaudhary did mahapanchayat from Jat's land, said- BJP's plight due to farmer movement

Agra. केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों का साथ देने के लिए रालोद के उपाध्यक्ष जयंत चौधरी भी मैदान में उतर आए हैं। किसानों का साथ देने के लिए और केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के विरोध में राष्ट्रीय लोक दल के उपाध्यक्ष जयंत चौधरी आगरा की जाटलैंड अकोला पहुंचे थे। अकोला के एक कॉलेज प्रांगण में आयोजित किसानों की महापंचायत को उन्होंने संबोधित किया और केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए किसानों को आश्वस्त किया कि पार्टी उनके साथ हर मुश्किल में खड़ी हुई है।

किसान आंदोलन के समर्थन में जिले के किसानों का समर्थन जुटाने के लिए राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी आज करीब 2 बजे आगरा के अकोला पहुंचे थे। जंहा उन्होंने चौधरी चरण सिंह चाहरवाटी महाविद्यालय में किसानों के साथ महापंचायत की। इस महापंचायत में जिलेभर के सैकड़ों किसानों ने भाग लिया। किसानों को संबोधित करते हुए जंयत चौधरी ने सरकार को आड़े हाथ लिया और केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों से किसको क्या फायदा और क्या नुकसान इसकी जानकारी दी। उन्होंने मंच से साफ कहा कि वर्तमान सरकार किसान विरोधी है।

इस महापंचायत में जाट समुदाय में अपने समर्थन का प्रदर्शन करते हुए रालोद के जयंत चौधरी ने सर्व सहमति से किसान आंदोलन के समर्थन में रहने की बात कही। इस दौरान उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि रालोद का आंदोलन हमेशा अनुशासित होता है। सरकार किसानों के पीछे पुलिस लगाने की जगह उत्तर प्रदेश में जहां जहां बुरा हाल है वहां पुलिस लगाए। उन्होंने कहा कि इस समय बीजेपी नेताओं की दुर्गति हो रही है। जो किसानों को समझते हैं वो शांत बैठे हुए हैं। रैली को चुनावी आगाज न मानते हुए उन्होंने कहा कि यह पंचायत देश के लिए है पर इसके राजनैतिक परिणाम भी होंगे।

जिस तरह रालोद सक्रिय हुई उससे दूसरी और आशंका ये भी है कि ऐसी महापंचायत के जरिए जयंत चौधरी भी किसान आंदोलन के रास्ते ही सही, किसानों की नब्ज टटोल रहे हैं और मिशन 2022 के लिए पार्टी को मजबूती देने के लिए जाट लैंड में रणनीति की नींव रख रहे है।

अगर आप हमारे न्यूज़ ब्रेकिंग के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ना चाहते हैं तो इस लिंक पर क्लिक करके हमें सपोर्ट करें, धन्यवाद…

https://chat.whatsapp.com/LaErqf25r0FDcVNYJTZMo9

Related Articles