Home » जालसाज़ शैलेन्द्र फिर हुआ गिरफ़्तार, भाई के धरपकड़ को प्रयास तेज़

जालसाज़ शैलेन्द्र फिर हुआ गिरफ़्तार, भाई के धरपकड़ को प्रयास तेज़

by admin

आगरा। जालसाजी और धोखाधड़ी के मामले फरार चल रहे शैलेन्द्र अग्रवाल और उसके सहयोगी रोहन को आगरा पुलिस ने धर दबोचा है। जालसाज शैलेन्द्र और उसके साथी को पुलिस ने शाहगंज थाना क्षेत्र के कोठी मीना बाजार के पास से गिरफ्तार किया है। जालसाज शैलेन्द्र की गिरफ्तारी की जानकारी पुलिस अधिकारियों ने एक प्रेसवार्ता के दौरान दी। पकड़े गए शैलेन्द्र पर जालसाज और धोखाधड़ी के 40 से भी अधिक मुकदमे दर्ज हैं जिसमें कई केस में शैलेन्द्र फरार चल रहा था।

शैलेन्द्र ने ना सिर्फ व्यापारियों के साथ करोड़ों की ठगी की थी बल्कि कई पुलिस अधिकारियों को भी प्रमोशन और पोस्टिंग के नाम पर लाखों का चूना लगाया था। जालसाज शैलेन्द्र सपा सरकार में उस समय चर्चाओ में आया था जब पंचम तल के कई मंत्रियों और पुलिस अधिकारियों के नाम से अधीनस्थ अधिकारियों को धमकार अपने काम कराने का दबाब बनाता था।

इस मामले में शैलेन्द्र जेल जा चुका है लेकिन बाहर निकलते ही गवाहों को धमकाना शुरु कर दिया था। एसपी सिटी अनुपम सिंह ने बताया की जालसाज शैलेन्द्र को गिरफ्तार कर लिया है। शैलेन्द्र पर पहले से ही गैंगस्टर लगी हुई है। शैलेन्द्र के दो भाई अभी फरार है जिनकी धरपकड़ के प्रयास तेज कर दिए हैं।

Related Articles

Leave a Comment