
आगरा। क्रिसमस डे को बड़े दिन के नाम से भी जाना जाता है। ईसाई समाज के लिए यह दिन अन्य दिनों में से सबसे अधिक पवित्र माना जाता है। आज ही के दिन प्रभु यीशु का जन्म हुआ और जग कल्याण के लिए उन्होंने अपना पूरा जीवन दे दिया। क्रिसमस डे को आगरा शहर में भी बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है जिसके लिए तैयारियां जोर शोर से चल रही है।
इस दिन का ईसाई समाज को बड़े बेसब्री से इंतजार रहता है। शहर भर के गिरजाघर इस समय दूधिया रोशनी से नहाए हुए हैं। जगह जगह लाइटिंग हो रखी है तो वहीं आम जनमानस को प्रभु यीशु के जन्म से रूबरू कराने के लिए झांकियां तक बनाई गई हैं। शहर भर के चर्चा में क्रिसमस डे यानी बड़े दिन को लेकर क्या तैयारियां हैं और कैसे लोग इस पर्व को मानते है इसको लेकर मून ब्रेकिंग की संवाददाता शुभ्रा शर्मा ने शहर भर के चर्चों का दौरा किया और चर्च के फादर से प्रभु यीशु के जन्म से जुडी जानकारी भी जुटाई।
Be the first to comment