Home » चम्बल के बीहड़ में तेंदुआ का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप, शिकार की अंदेशा के चलते जांच शुरू

चम्बल के बीहड़ में तेंदुआ का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप, शिकार की अंदेशा के चलते जांच शुरू

by admin

आगरा। थाना खेड़ा राठौर क्षेत्र के गांव सिमराई के पास चंबल के बीहड़ में जंगली जानवर तेंदुआ का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया। तेंदुआ के शव मिलने की सूचना पर वन कर्मियों के साथ विभाग के उच्चाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और घटना स्थल का जायजा लिया।अधिकारियों ने मृतक तेंदुआ का शव पोस्टमार्टम के लिए बरेली भेज दिया है जिससे तेंदुए की मौत का कारण स्पष्ट हो सके।

घटना थाना खेड़ा राठौर के सिमराई गांव के चंबल के बीहड़ की है। इस बीहड़ में वन कर्मियीं को एक विशाल तेंदुआ का शव मिलने की सूचना मिली। इस सूचना से वन कर्मियों में हड़कंप मच गया। अधिनिसथों ने इसकी सूचना तुरंत वन विभाग के उच्चाधिकारियों को दी। सूचना पर मनीष मित्तल डीएफओ आगरा, आरके राठौर रेंजर मौके पर पहुंच गए। दोनों ही अधिकारियों ने घटना का जायजा लिया और लोगों से पूछताछ भी की।

बताया जाता है कि तेंदुआ की गर्दन पर धारदार हथियार के निशान पाए गए हैं। प्रथम दृष्टया मामला शिकार का लग रहा है। मुख्य वन संरक्षक सुनील कुमार चौधरी ने तेंदुआ के शव मिलने पर जांच के आदेश दिए हैं साथ ही तेंदुआ की मौत में शामिल दोषी पाए जाने के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए कहा गया है। मृतक तेंदुए के शव को पोस्टमार्टम के लिए बरेली भेज दिया है जिससे तेंदुए की मौत का कारण स्पष्ट हो सके।

उच्च अधिकारियों से मिले दिशा निर्देश के बाद वन कर्मियों द्वारा इस मामले की जांच शुरू कर दी गयी है जिससे तेंदुए को मारने वाले को सजा मिल सके।

Related Articles