Home » दरोगा नीतू सिंह ने बस परिचालक से की मारपीट-गालीगलौज, वीडियो वायरल

दरोगा नीतू सिंह ने बस परिचालक से की मारपीट-गालीगलौज, वीडियो वायरल

by pawan sharma

आगरा. 13 दिसम्बंर 2023। कमिश्नरेट आगरा के ट्रांस यमुना थाने में तैनात महिला दरोगा नीतू सिंह का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। महिला दरोगा बस के परिचालक से मारपीट, गाली गलौज कर रही है। वीडियो में गाली देती हुई महिला दरोगा साफ तौर पर देखी जा सकती है। इस मामले में डीसीपी सिटी सूरज राय ने महिला दरोगा को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है और विभागीय जांच के भी आदेश दिए हैं।

डीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि दरोगा नीतू सिंह ट्रांस यमुना थाने में तैनात है। हाल ही में उनका ट्रांसफर थाना छत्ता में हुआ है मगर अभी तक महिला दरोगा को रिलीव नहीं किया गया। मंगलवार को नीतू सिंह बिना वर्दी के आई बस में सवार होकर टेढ़ी बगिया से रामबाग जा रही थी। बताया गया कि परिचालक हरीश शर्मा ने किराए के रुपए मांगे इस पर उन्होंने कहा कि वह स्टाफ से हैं परिचालक ने परिचय पत्र दिखाने के लिए कहा तो महिला दरोगा उत्तेजित हो गई और अपना मोबाइल में फोटो दिखाया जिसे परिचालक मानने को तैयार नहीं हुआ।

इसके बाद में विवाद शुरू हुआ और महिला दरोगा ने परिचालक के साथ में कई बार बदतमीजी की। मारपीट की गाली गलौज की जिसका वीडियो बस में बैठे अन्य लोगों ने बना लिया और बाद में उसको वायरल कर दिया गया। आपको बताते चलें डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि महिला दरोगा नीतू सिंह को इस पूरे घटनाक्रम के बाद तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर किया गया है। विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।

पूर्व में महिला दरोगा नीतू सिंह का थाना अध्यक्ष जगदीशपुर से भी विवाद सामने आया था। ड्यूटी को लेकर महिला दरोगा ने काफी बखेड़ा किया था। मामला अधिकारियों तक पहुंचा। इसके बाद दरोगा को दूसरे थाने में भेजा गया। यानी साफ तौर पर कहे तो महिला दरोगा नीतू सिंह पूर्व से ही विवादित रही है।

Related Articles

Leave a Comment