Home » अन्नकूट सब्जियों पर महंगाई की मार, मंडियों में कम रही आवक

अन्नकूट सब्जियों पर महंगाई की मार, मंडियों में कम रही आवक

by admin

Agra. गोवर्धन महाराज की पूजा के दौरान अन्नकूट का प्रसाद बनाया जाता है। अन्नकूट विभिन्न सब्जियों का मिश्रण होता है और इसी का भोग आज गोवर्धन महाराज को लगाया जाता है। अन्नकूट के प्रसाद के लिए जो सब्जियां आती हैं आज उन सब्जियों पर महंगाई की मार देखने को मिली। अन्नकूट ₹100 किलो तक बिका।

फुटकर व्यापारियों से पूछताछ हुई तो उनका कहना था कि बड़ी सब्जी मंडियों में आज सब्जी की आवक कम है। सब्जियां वहीं से महंगी मिल रही है जिसके चलते अन्नकूट का प्रसाद भी महंगा हो गया है

60 से 100 रुपये किलो तक बिका अन्नकूट

दीपावली की दूसरे गोवर्धन महाराज की पूजा अर्चना का दिन होता है। घर-घर गोवर्धन महाराज बनाये जाते हैं और अन्नकूट का भोग लगाया जाता है। लेकिन इस बार गोवर्धन पूजा में बनने वाले अन्नकूट के प्रसाद पर महंगाई की मार पड़ी है। थोक सब्जी मंडी में बुधवार को सब्जियों की आवक कम रही। इसके कारण दाम सातवें आसामन पर पहुंच गए। थोक और रिटेल के दामों में बड़ा अंतर दिखा। ऐसे में लोगो ने थोड़ी-थोड़ी सब्जियां ही खरीदीं।

फुटकर में अन्नकूट की सब्जियां ₹60 किलो से लेकर ₹100 किलो तक बिकी हैं। सुबह के समय अनुकूल ₹100 किलो बिका था लेकिन जैसे-जैसे दिन ढलता गया कीमतों में गिरावट आई और ₹60 किलो तक अन्नकूट बिका।

थोक और रिटेल में बड़ा अंतर

गोवर्धन पूजन के दिन थोक और फुटकर में मिलने वाली सब्जियों के दामों में काफी अंतर देखने को मिला। मंडी में फूल गोभी 30 रुपए किलो थी तो रिटेल में 50 रुपए किलो। बैगन तो इस बार मंडी में दिखाई ही नहीं दिए। ऐसे में बैगन 50 से 70 रुपए किलो तक मिल रहे थे। रिटेल में तो इनके दाम 80 रुपए किलो तक पहुच गए। मूली रिटेल में 50 रुपए किलो दाम रहे। जैसे-जैसे दिन बढ़ता गया। रिटेल में सब्जियों के दाम और महंगे होते गए। सब्जी विक्रेताओं ने 100 रुपए का पैकेट बनाकर बेचा। इसमें थोड़ी-थोड़ी सभी सब्जियों को डाल रखा था।

Related Articles

Leave a Comment