Home » शहर की आबोहवा प्रदूषित होने के बीच हरे भरे पेड़ों की अंधाधुंध कटाई, जानिए क्या है मामला

शहर की आबोहवा प्रदूषित होने के बीच हरे भरे पेड़ों की अंधाधुंध कटाई, जानिए क्या है मामला

by admin
Indiscriminate felling of green trees amidst the city's climate being polluted, know what is the matter

एक तरफ तेजी के साथ शहर की आबोहवा प्रदूषित हो रही है और प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है तो दूसरी ओर हरे पेड़ों को काटा जा रहा है। ऐसा ही एक मामला थाना न्यू आगरा क्षेत्र स्थित लॉयर्स कॉलोनी का है। कॉलोनी में लगे चार हरे पेड़ों को कुछ लोगों ने छांटने की कह कर काट दिए गए। लोगों ने वन विभाग को जानकारी दी। मौके पर वन विभाग के अधिकारी पहुंचे और मामले पर टाल मटोल करने लगे लेकिन जब क्षेत्रीय लोगों ने इसका खुलकर विरोध किया तो मामले में वन रक्षक ने न्यू आगरा थाने में इस संबंध में नामजद दर्ज कराया है।

कॉलोनी वालों के अनुसार, सुबह पांच-छह मजदूर वहां पहुंचे। अशोक कुमार ने हाईटेंशन लाइन गुजरने के चलते पेेड़ों की टहनी काटने की बात कही। दोपहर बाद लोगों ने देखा कि चारों वृक्ष काट दिए गए हैं। इसकी सूचना लोगों ने वन विभाग को दी। टीम पहुंच गई।

लोगों ने हरे पेड़ काटे जाने का विरोध किया और इसकी जानकारी तुरंत वन विभाग के अधिकारियों को दी।सूचना मिलने पर वन रक्षक टीकम सिंह मौके पर पहुंच गए और लोगों के आक्रोश को देखते हुए उन्होंने न्यू आगरा थाने में तहरीर दी और आरोपी अशोक कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

थाना न्यू आगरा के प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र कुमार बालियान ने बताया कि लॉयर्स कॉलोनी स्थित गणेश नगर निवासी अशोक कुमार के घर के सामने अस्ट्रोनिया के चार पेड़ लगे थे।

Related Articles