Home » भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने देखा ताजमहल, प्रशंसकों के साथ खिंचवाए फ़ोटो

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने देखा ताजमहल, प्रशंसकों के साथ खिंचवाए फ़ोटो

by admin

Agra. मोहब्बत की निशानी ताजमहल का आज भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दीदार किया। टीम सुबह के समय ताजमहल का दीदार करने के लिए पहुँची थी। ताजमहल का दीदार करके महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी काफी उत्साहित नजर आई। सफेद संगमरमरी इस इमारत को देखकर सभी खिलाड़ी खुशी से उछल पड़े और कहने लगे वह ताज।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम लगभग 1 घंटे तक ताजमहल में रही। उन्होंने ताजमहल का भ्रमण करते हुए ताजमहल के वस्तु कला पच्चीकारी और उसके इतिहास की जानकारी ली। ताजमहल का इतिहास जानकर महिला क्रिकेट टीम उत्साहित नजर आई। इन फलों को यादगार बनाने के लिए सभी ने जमकर फोटो भी खिंचवाए।

ताजमहल पहुंची महिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों को ताजमहल में मौजूद पर्यटकों ने पहचान लिया। काफी लोगों ने महिला क्रिकेट टीम के साथ सेल्फी ली, साथ ही फोटो भी करवाये। महिला क्रिकेट टीम ने भी सहज होते हुए किसी भी प्रशंसक को निराश नहीं किया।

मून ब्रेकिंग की ताजा अपडेट पाने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से भी जुड़ सकते हैं

https://chat.whatsapp.com/E6bwKgK5C6nF8ZrBGNagWT

Related Articles

Leave a Comment