Home » कांग्रेसियों ने भाजपा जनप्रतिनिधियों को लिया आड़े हाथ, कहा – मौन रखने से नहीं होगा समस्याओं का समाधान

कांग्रेसियों ने भाजपा जनप्रतिनिधियों को लिया आड़े हाथ, कहा – मौन रखने से नहीं होगा समस्याओं का समाधान

by admin
In the name of development, Congressmen took the BJP public representatives in the face of carved roads, where problems will not be solved by silence

Agra. विकास के नाम पर शहर की खुद ही हुई सड़के और इन खुदी हुई सड़कों से उड़ती हुई धूल से आम जनमानस काफी परेशान है। खुदी हुई और गड्ढा युक्त सड़कों के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं तो वहीं उड़ती हुई धूल आम व्यक्ति को बीमार कर रही है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़कों को लेकर भाजपा के जनप्रतिनिधियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ता सत्येंद्र कुमार कैम के नेतृत्व में लोहा मंडी स्थित शांति सिनेमा के पास भाजपा जनप्रतिनिधियों की बुद्धि शुद्धि और उनकी तलाश के लिए यज्ञ हवन किया गया। इस कार्यक्रम में शहर अध्यक्ष देवेंद्र कुमार चिल्लू और कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ पश्चिमी उत्तर प्रदेश के चेयरमैन विनोद बंसल सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। विधि विधान से हुए यज्ञ व हवन में सभी ने आहुति डाली और भाजपा के जनप्रतिनिधियों को सद्बुद्धि देने व उनके मिल जाने की प्रार्थना की जिससे भाजपा के जनप्रतिनिधि लोगों की इस समस्या की ओर ध्यान दे सकें।

लोहा मंडी क्षेत्र में लोहा मंडी चौराहे से लेकर बोदला चौराहे तक सीवर लाइन बिछाए जाने का काम चल रहा है। अधिकतर काम पूरा हो गया है लेकिन संबंधित विभाग में अभी तक रोड नहीं बनाई है और खानापूर्ति करके उसे ऐसे ही छोड़ दिया है। जिससे रोड में गहरे गहरे गड्ढे हो गए हैं और उड़ती हुई धूल से क्षेत्र के साथ-साथ दुकान की स्वामी काफी परेशान है।

लोहा मंडी क्षेत्र में भी काफी संख्या में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के अनुयाई रहते हैं। 14 अप्रैल डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती है। इस जयंती को दलित समाज के लोग व डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के अनुयाई एक पर्व के रूप में मनाते हैं। आगरा को भी दलितों की राजधानी कहा जाता है। इस अवसर पर आगरा शहर में भीम नगरी आयोजन समिति द्वारा भव्य भीम नगरी का आयोजन किया जाता है और यह आयोजन 3 दिनों तक चलता है। जगह-जगह छोटे स्वरूपों में भी भीम नगरी सजाई जाती है और शोभायात्रा भी निकाली जाती है। लोहा मंडी क्षेत्र में भी भव्य आयोजन किए जाते हैं लेकिन इस समय मुख्य मार्ग के न बनने और सड़कें खुदी होने से कांग्रेस के नेता काफी आक्रोशित हैं। इसके लिए उन्होंने भाजपा के जनप्रतिनिधियों को जिम्मेदार ठहराया है।

भाजपा जनप्रतिनिधियों की तलाश और उनकी बुद्धि शुद्धि के लिए हवन में शामिल हुए शहर अध्यक्ष देवेंद्र कुमार चिल्लू का कहना था कि भाजपा के जनप्रतिनिधि से इस समय अपना विकास करने में लगे हुए हैं। विकास के नाम पर शहर वासियों के साथ जो सलूक हो रहा है वह कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। टूटी फूटी सड़कें और उड़ती हुई धूल के कारण हादसे हो रहे हैं, लोगों की जान जा रही है लेकिन संबंधित विभाग और भाजपा के जनप्रतिनिधियों को इससे कोई सरोकार नहीं है। कोई इनसे सवाल जवाब ना कर सके इसीलिए जनप्रतिनिधि आम जनमानस से तो बहुत कम मिलते हैं और जो मिलते हैं वह मौन धारण कर लेते हैं।

उत्तर प्रदेश व्यापार प्रकोष्ठ पश्चिमी उत्तर प्रदेश के चेयरमैन विनोद बंसल ने कहा कि नगर निगम में कई दशकों से भाजपा का कब्जा रहा है लेकिन शहर की दशा आज तक नहीं बदल पाई है। इस बार का कार्यकाल तो ऐसे व्यक्ति संभाल रहे हैं जिन्होंने शहर को अपना ही नाम दे दिया है। इस समय शहर उनके नाम से ज्यादा नरक आगरा जरूर दिखाई देता है। उन्होंने साफ कहा कि अगर शहर की जनता की आवाज भाजपा के जनप्रतिनिधियों द्वारा नहीं सुनी जाती। उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया जा सकता तो वह स्वेच्छा से अपना इस्तीफा क्यों नहीं दे देते।

कार्यक्रम संयोजक सतेंद्र कुमार कैम का कहना था कि 14 अप्रैल को बाबा साहब अंबेडकर की जयंती है। क्षेत्र में भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं लेकिन क्षेत्र का मुख्य मार्ग इतना खराब है कि इस मार्ग से निकलना भी दूभर है तो वहीं उड़ती हुई धूल ने लोगों को नारकीय जीवन जीने को मजबूर कर दिया है। ऐसे में उनके अनुयाई कैसे उनकी जयंती बनाएंगे और कैसे शोभायात्रा का आयोजन करेंगे।

शहर सचिव अनुज शर्मा और सोनू अग्रवाल का कहना था कि आगरा शहर की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। चारों ओर शहर खुदा हुआ नजर आ रहा है। आम व्यक्ति पहले से ही भाजपा की जन विरोधी नीतियों से परेशान हैं तो वहीं अब उसका सड़क पर चलना भी दूभर हो गया है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने साफ कर दिया है कि अगर 14 अप्रैल तक लोहा मंडी चौराहे से बोदला चौराहे तक के मार्ग का निर्माण नहीं हुआ और अन्य क्षेत्र में जो विकास कार्य पूरे नहीं हुए तो कांग्रेस कार्यकर्ता उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

अगर आप हमारे न्यूज़ ब्रेकिंग के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ना चाहते हैं तो इस लिंक पर क्लिक करके हमें सपोर्ट करें, धन्यवाद…

https://chat.whatsapp.com/LaErqf25r0FDcVNYJTZMo9

Related Articles