Home » लॉकडाउन में दिव्यांग ने दिनदहाड़े गोलियां बरसाकर महिला को उतारा मौत के घाट

लॉकडाउन में दिव्यांग ने दिनदहाड़े गोलियां बरसाकर महिला को उतारा मौत के घाट

by admin

कासगंज। लॉक डाउन के दौरान उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में सनसनीखेज वारदात हुई है। यहां एक दिव्यांग युवक ने गोलियां बरसाकर एक महिला की हत्या कर दी। वारदात से पहले महिला गिड़गिड़ाती रही लेकिन दिव्यांग ने उसकी एक नहीं सुनी और गोली मार दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है। इस वीडियो ने सभी को हिलाकर रख दिया है।

आपको बताते चले कि किसी पड़ौसी ने मोहल्ले के छत से इस घटना का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया लेकिन किसी ने महिला को बचाने की हिम्मत नहीं की। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया है। जानकारी में आ रहा है कि पुलिस वीडियो बनाने वाले के ख़िलाफ़ भी कार्यवाई कर सकती है।

मामला सोरों कोतवाली क्षेत्र के गांव होडलपुर में बृहस्पतिवार सुबह 65 वर्षीय महिला श्यामवती पत्नी हरीशंकर की हत्या कर दी गई। गांव के ही दिव्यांग युवक मोनू ने सरेआम इस वारदात को अंजाम दिया। बताया जाता है कि आरोपी मोनू भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के एक नेता का रिश्तेदार है।  
सरकारी चिकित्सालय में चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। यह महिला घर में अकेली रहती थी। बताया जाता है कि उसके मकान पर दिव्यांग मोनू कब्जा करना चाहता था। आरोपी मोनू ने महिला को दो गोलियां मारी थीं। 

मोनू ने सुबह तकरीबन 10 बजे महिला के घर के सामने इस वारदात को अंजाम दिया। पड़ोस की छत पर खड़े कुछ लोगों ने इस घटना का वीडियो बना लिया। शर्मनाक बात यह कि किसी ने महिला का बचाने का प्रयास नहीं किया।

Related Articles