Home » शहर का नाम बदलने में कांग्रेस भी कूदी मैदान में, ‘इंदौर’ शहर का ये नाम रखने की सीएम से की मांग

शहर का नाम बदलने में कांग्रेस भी कूदी मैदान में, ‘इंदौर’ शहर का ये नाम रखने की सीएम से की मांग

by admin
In changing the name of the city, Congress is also in the Kudi Maidan, demands CM to keep this name of 'Indore' city

देश में इस समय शहरों और इमारतों के नाम बदलने को लेकर‌ राजनीतिक दल सियासी दांव पेंच लगा रहे हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा नाम बदलने की राह दिखाने के बाद अब मध्यप्रदेश में भी नाम बदलने को लेकर बातचीत का दौर जारी है। अब फर्क यह है कि भाजपा नहीं बल्कि कांग्रेस शहर का नाम बदलने के लिए मैदान में कूद पड़ी है। इसी क्रम में अब इंदौर शहर के नाम बदलने की भी मांग उठाई जा रही है।

कांग्रेस के प्रदेश सचिव विवेक खंडेलवाल द्वारा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर इंदौर का नाम देवी अहिल्याबाई होल्कर के नाम पर रखे जाने की मांग की गई है, इतना ही नहीं अपनी इस मांग को पूरा करने के लिए कांग्रेस अब लगातार अभियान भी चलाएगी।

प्रदेश कांग्रेस सचिव विवेक खंडेलवाल का कहना है कि पूरी दुनिया मे इंदौर को देवी अहिल्याबाई होल्कर के नाम से जाना जाता है यहां तक कि देवी अहिल्याबाई होल्कर का नाम मुख से लेने मात्र से ही कई पाप नष्ट हो जाते हैं। देवी अहिल्याबाई होल्कर सबसे बड़ी शिव भक्तों पर मां नर्मदा की अनंत उपासक रही हैं। आज शहर मे मां अहिल्याबाई होल्कर के आशीर्वाद से देश प्रदेश से आने वाले कई लोग इंदौर में स्थापित हुए हैं। ऐसे में इंदौर शहर का नाम देवी अहिल्या बाई होल्कर किये जाने की मांग के साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र भेजा गया है, इसके साथ ही अब नाम बदलने को लेकर शहरभर में हस्ताक्षर अभियान भी चलाया जाएगा।

Related Articles