Home » आगरा में नशीली दवाओं का अवैध कारोबार करने वाले 5 ड्रग माफियाओं की करोड़ों की संपत्ति हुई कुर्क

आगरा में नशीली दवाओं का अवैध कारोबार करने वाले 5 ड्रग माफियाओं की करोड़ों की संपत्ति हुई कुर्क

by admin
In Agra, property worth crores of 5 drug mafia, who were doing illegal drug business, was attached

Agra. नशीली दवाओं का अवैध कारोबार करने वाले आगरा के ड्रग माफियाओं पर पुलिस ने चारो तरफ से शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बुधवार को आगरा पुलिस ने जयपुरिया गिरोह के पांच ड्रग माफियाओं की छह करोड़ से अधिक की संपत्ति कुर्क की है जिसमें कोठी और दुकान शामिल है। बैंक एकाउंट भी फ्रीज कर दिए गए है।

बुधवार को पुलिस के आलाधिकारी ड्रग माफियाओं पर शिकंजा कसने के लिए थाना कमला नगर क्षेत्र में पहुँचे। यहाँ पर पुलिस ने चोरी, धोखाधड़ी, नशीली पदार्थ की खरीद फरोख्त आदि में शामिल अभियुक्तगण अनिल द्वारिका उर्फ अनिल सिन्धी उर्फ अनिल कारिरा, सूर्यकांत गुप्ता, चंद्रकांत गुप्ता उर्फ पंकज गुप्ता, किशन कुमार अग्रवाल, अमित मित्तल, संजीव कुमार गुप्ता द्वारा अवैध रूप से अर्जित की गई 6 करोड़ 16 लाख 11 हजार 366 रुपये की संपत्ति को कुर्क किया गया है।

इस संपत्ति को कुर्क करने से पहले पुलिस ने क्षेत्र में अनाउसमेन्ट किया और अभियुक्तों की संपत्ति को सीज की जा रही है, उसकी जानकरी दी। इस दौरान भारी संख्या में क्षेत्र के लोग मौजूद रहे और पुलिस ने अपनी कार्यवाही को अंजाम दिया।

पुलिस का कहना है कि उपरोक्त सभी आपराधिक व्यक्ति हैं। इनके द्वारा कई वर्ष पूर्व संगठित गिरोह बनाकर अपराध जगत में चोरी, धोखाधड़ी, नशीले पदार्थ की खरीद फरोख्त जैसे अपराधों में संलिप्त होकर अवैध रूप से धनोपार्जन करते हुए अकूत अवैध संपत्ति अर्जित की गई जिसके आधार पर थाना कमला नगर में अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज है।

आगरा पुलिस के मुताबिक अनिल द्वारिका की 80 हजार की संपत्ति दर्ज की है तो वहीं सूर्यकांत गुप्ता की 67 लाख 95 हजार रुपये की संपत्ति कुर्क की है जिसमें उनके ओम बिहार और तेज नगर के दो मकान, एक ​एक्टिवा तथा इनके बेटे शशांक गुप्ता की बुलेट बाइक कुर्क की है। तीसरे मुख्य अभियुक्त चंद्रकांत गुप्ता उर्फ पंकज गुप्ता की एक करोड़ 28 लाख 53 हजार 447 रुपये की कुल संपत्ति कुर्क की गई है। पुलिस ने किशन अग्रवाल की भी 1 करोड़ 45 लाख 38 हजार 250 रुपये की संपत्ति तथा अमित मित्तल की दो करोड़ 35 लाख 50 हजार 587 रुपये की संपत्ति कुर्क की है। छठे आरोपी संजीव गुप्ता की 37 लाख 94 हजार 82 रुपये की संपत्ति को भी सीज किया गया है।

Related Articles