Home » एयर स्ट्राइक पर सवाल उठाने पर दिग्विजय सिंह के खिलाफ़ हिन्दू संगठन में आक्रोश

एयर स्ट्राइक पर सवाल उठाने पर दिग्विजय सिंह के खिलाफ़ हिन्दू संगठन में आक्रोश

by pawan sharma

आगरा। पुलवामा हमले के बाद लगातार देश में सियासत का दौर शुरू हो गया है। एक तरफ़ देश की वायुसेना ने पीओके में आतंकी शिविरों को ध्वस्त कर और आतंकियो को मौत के घाट उतारकर पाकिस्तान को करारा जवाब देकर देश की शान को बरकरार रखा है तो वहीं विपक्ष के नेता सर्जिकल स्ट्राइक पर जवाब तलब कर सबूत मांग रहे है। कांग्रेस पार्टी के कद्दावर नेता दिग्विजय सिंह ने भी एयर स्ट्राइक पर सवाल उठाते हुए सरकार से इसके सबूत मांगे तो हिंदूवादी संगठन हिन्दू कल्याण सभा ने भी कांग्रेस के इस नेता के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

आक्रोशित हिन्दू कल्याण सभा के पदाधिकरियों और कार्यकर्ताओं ने ताज व्यू चौराहे पर जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित हिंदूवादियों ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह की प्रतीकात्मक अर्थी निकाली और चौराहे पर जाकर उसका दहन कर दिया। इस दौरन सभी लोगों ने
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शन के दौरान हिंदूवादी संगठन हिन्दू कल्याण सभा के प्रवक्ता संजय जाट का कहना था कि दिग्विजय सिंह अब भारतीय नही रहे है बल्कि पाकिस्तान का एजेन्ट बन गए है। इसलिए तो भारतीय वायुसेना की ओर से आतंकी कैम्प पर की गई एयर स्ट्राइक के सबूत मांग रहे है। ऐसा लगता है कि कांग्रेस के इस नेता को एयर स्ट्राइक से काफी दुख पहुँचा है। यही वजह है कि दिग्विजय सिंह पाकिस्तान की भाषा बोलकर सेना और देश की सरकार पर सवाल उठा रहे है। हिन्दूवादियों ने साफ कहा कि जो व्यक्ति देश की सेना पर सवाल उठाएगा उसे छोड़ा नही जाएगा।

Related Articles

Leave a Comment