Home » सोमवार को वृंदावन जा रहे हैं तो पहले देख लें ये ट्रैफिक व्यवस्था

सोमवार को वृंदावन जा रहे हैं तो पहले देख लें ये ट्रैफिक व्यवस्था

by admin
If you are going to Vrindavan on Monday, then first see this traffic system

आगरा। अगर आप कल यानि सोमवार को वृंदावन में ठाकुर जी के दर्शन को जा रहे हैं तो एक बार ट्रैफिक व्यवस्था जरूर देख लें। सुबह आठ बजे से करीब छह घंटे तक पूरे शहर में ट्रैफिक संचालन प्रतिबंधित है। बेहतर होगा कि कल आप शाम को ही ठाकुर जी के दर्शन करें।

27 जून को वृंदावन में श्री बांके बिहारी जी #Shree Banke Bihari के दर्शन करने के लिए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद #President Ram Nath Kovind आ रहे हैं। वह करीब 40 मिनट तक मंदिर में पूजा करेंगे। इसके बाद कृष्णा कुटीर में निराश्रित महिलाओं के साथ संवाद करेंगे। शासन ने इसे हाई—टी का नाम दिया है। इधर, राष्ट्रपति के कार्यक्रम को देखते ही जिला प्रशासन ने सोमवार को यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। इस कारण पूरे शहर में छह घंटे तक यातायात संचालन प्रभावित रहेगा। मथुरा के एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि यातायात व्यवस्था में सुबह आठ बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक परिवर्तन किया गया है।

ये रहेगी यातायात व्यवस्था

वृंदावन कट से वृंदावन की ओर एवं छटीकरा से वृंदावन की तरफ आने वाले सभी प्रकार के भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। इसके अलावा गोकुल रेस्टोरेंट, मसानी चौराहे से वृंदावन की ओर सभी भारी वाहनों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। 100 शैय्या से 100 फुटा की ओर आने वाले सभी प्रकार के चार पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।

नंदनवन कट से सभी प्रकार के चार पहिया वाहन, ई-रिक्शा, टेंपो आदि परिक्रमा मार्ग की ओर प्रतिबंधित रहेंगे। मल्टीलेवल पार्किंग से प्रेम मंदिर की ओर सभी प्रकार के चार पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। पापड़ी चौराहे से रमणरेती की ओर समस्त प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।

रमणरेती चौकी बैरियर से परिक्रमा मार्ग और बांकेबिहारी मंदिर के रास्ते पर चार पहिया, ई-रिक्शा, दो पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। जैत के समाने से वीआईपी कार्यक्रम में सम्मिलित वाहनों को छोड़कर रामताल की ओर आने वाले सभी प्रकार के चार पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।

एनएच 19 से गरुण गोविंद मंदिर मार्ग पर कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले वाहनों के अतिरिक्त सभी प्रकार के चार पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। पानीघाट तिराहा से सभी प्रकार के चार पहिया वाहन परिक्रमा मार्ग की ओर नहीं जा सकेंगे। देवी आटस गांव की ओर से सभी प्रकार के वाहन नगला कीकी गांव की ओर प्रवेश नहीं कर पाएंगे।

रामताल चौराहे से कार्यक्रम में सम्मिलित होने वालों के वाहनों को छोड़कर सभी प्रकार के वाहन कृष्णा कुटीर की ओर प्रतिबंधित किए जाएंगे। हरी निकुंज चौराहा से ठाकुर, बांकेबिहारी मंदिर की ओर सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। अटल्ला चुंगी चौराहा से सभी प्रकार के वाहन परिक्रमा मार्ग की ओर नहीं जा सकेंगे।

अगर आप हमारे न्यूज़ ब्रेकिंग के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ना चाहते हैं तो इस लिंक पर क्लिक करके हमें सपोर्ट करें, धन्यवाद…

https://chat.whatsapp.com/Bd1V2ia1YGyCMbk8QApuWF

Related Articles

Leave a Comment