Home » मैनपुरी में दीवानी कोर्ट के गेट पर पति ने पत्नी को गोली मारी

मैनपुरी में दीवानी कोर्ट के गेट पर पति ने पत्नी को गोली मारी

by admin
Husband shoots wife at civil court gate in Mainpuri

आगरा(21 May 2022)। आगरा मंडल के मैनपुरी में शनिवार सुबह दीवानी न्यायालय के गेट पर पति ने पत्नी को गोली मारी।

बताया जा रहा है कि मैनपुरी के कुर्रा थाना क्षेत्र के ग्राम तखरऊ की रहने वाली 32 साल की रूबी मिश्रा का पति रत्नेश के साथ विवाद चल रहा है। आरोप है कि पति ने अपने घरवालों की मदद से मारपीट कर रूबी को घर से बाहर निकाल दिया था। तब से रूबी दिल्ली में अपनी बहन के घर रह रही थी। मामला कोर्ट में लंबित है। शनिवार को रूबी उसी की तारीख करने दिल्ली से आई थी।

दीवानी गेट पर पहुचंते ही बाइक पर आया पति उसके सामने रुका। फिर उसको गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर वहां भगदड़ मच गई। रूबी खून से लथपथ होकर ​गिर पड़ी। पुलिस पहुचं गई। पुलिस ने उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने आरोपी पति को ​गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles