Home » एस्मा लगाने के बावजूद सैकड़ों लेखपाल का धरना जारी, सामूहिक गिरफ़्तारी की दी चेतावनी

एस्मा लगाने के बावजूद सैकड़ों लेखपाल का धरना जारी, सामूहिक गिरफ़्तारी की दी चेतावनी

by admin

आगरा। एस्मा लगने और लेखपालों पर निलंबन की कार्यवाही के बाद भी लेखपाल संघ का आंदोलन थमने का नाम नही ले रहा है। निलंबन की कार्यवाही के बावजूद लेखपालों ने बुधवार को भी अपना धरना अनवरत जारी रखा है। बुधवार को सदर तहसील में धरना हुआ। गलनभरी सर्दी की सुबह में धरने में 200 के करीब लेखपाल शामिल हुए। इस धरने की अध्यक्षता सजल कुमार कुलश्रेष्ठ ने की। इस धरने में लेखपालों पर निलंबन की कार्यवाही को लेकर आक्रोश देखने को मिला।

वेतन विसंगति सहित तमाम मांगो को लेकर लेखपाल काफी समय से आंदोलित है। इस आंदोलन में सरकार की निलंबन कार्यवाही ने आग में घी डालने का काम कर दिया है। लेखपाल संघ अब इस लड़ाई को सरकार से आर पार लड़ने के मूड में है।

लेखपालो ने 24 घंटे पहले लेखपाल संघ के जिला अध्यक्ष भीमसेन, जिला मंत्री प्रताप सिंह सहित 14 लेखपालों को निलंबित और 216 लेखपालों को नो वर्क नो पे का नोटिस जारी किये जाने पर सराकर पर तीखा हमला बोला। उनका कहना था कि उस तानाशाही रवैया से उनके हौसले कम नही होंगे। संघ के प्रदेश अध्यक्ष राममूरत यादव को बर्खास्त किये जाने और जिलाध्यक्ष और जिलामंत्री के निलंबन पर आक्रोश जताते हुए कहा कि सरकार लेखपालों की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है।

आक्रोशित लेखपालों ने अब सरकार से आर पार की लड़ाई का एलान कर दिया है। उनका कहना है कि चाहे कुछ भी हो जाये अब वो पीछे हटने को तैयार नही है। लेखपालो ने साफ किया है कि अगर जरूरत पड़ी तो सभी लेखपाल सामूहिक रूप से गिरफ्तार देंगे।

धरने में प्राथमिक शिक्षा संघ ग्राम विकास अधिकारी संगठन राज्य कर्मचारी सयुंक्त परिषद, प्रशासनिक अधिकारी संघ, मिनिस्ट्रियल कर्मचारी संघ, अमीन संघ, रजिस्ट्रार कांनूनगो संघ, राजस्व निरीक्षक संघ, राजस्व अनुसेवक संघ का समर्थन प्राप्त हुआ है। संदीप शर्मा, फ़िरोजपाल, भीमसेन, सूरजपाल, अशोक वर्मा, जानकी प्रसाद, रामनरेश, महेश यादव, वीरपाल, रामावतार, अजीत सिंह, राजेश कुमार, खुशबू, आरती, रीता, नरगिस, राजेश्वरी, मीना आदि धरने में शामिल रहे।

Related Articles