Home » हुनरबाज फेम जादूगर मनोज जैन की हैरतअंगेज जादूगरी देख दर्शक हुए रोमांचित

हुनरबाज फेम जादूगर मनोज जैन की हैरतअंगेज जादूगरी देख दर्शक हुए रोमांचित

by admin

आगरा। पलक झपकी और ऑरेन्ज जूस बन गया कोक। अगली बार तो पलक भी नहीं झपकी और फोर बॉल की एक बॉल और एक की फोर हो गईं। जादू के ऐसे हैरतअंगेज तमाम कारनामें देख हर कोई अचम्भित था। स्पाइसी शुगर संस्था द्वारा होटल आईटीसी मुगल में आयोजित कार्यक्रम में कलर्स चैनल पर आने वाले कार्यक्रम हुनरबाज के फेम मनोज जैन ने अपनी जादूगरी से सबकों हैरत में डाल दिया। ताश के पत्तों से लेकर रिंग, मोजे, केक और चॉकलेट की कुछ ट्रिक्स समझाईं तो कुछ को सिर्फ पहेली बनाकर छोड़ दिया। सभी अतिथियों का स्वागत संस्था की अध्यक्ष पूनम सचदेवा ने किया।

मनोज जैन ने एक के बाद एक जादूई कारनामें दिखाने शुरु किए तो मानों हर कोई उनकी कला के जादू के जाल में फंसता चला गया। सबसे ज्यादा आकर्षत टेबिल पर लिटाई गई लड़की को हवा टेबल हटाने के बाद भी हवा में लेटे रहने वाले जादू ने किया। अंत में सभी सदस्याओं ने मनोज जैन के साथ सेल्फी ली व फोटो खिंचाईं।

जादू को इंजाय करें उस पर विश्वास नहीं

जादूगर मनोज जैन ने कहा कि जादू को इंजाय कीजिए, इस पर विश्वास नहीं। क्योंकि सब नजरों का खेल है। जादू चालाकी की ऐसी कला है जिसे सामने बैठा व्यक्ति नहीं समझ सकता। आप जिसे जादू समझते हैं वह सिर्फ जादूगर की कला है। इसलिए जादू को सच समझने की गलती मत करिए विज्ञान पर भरोसा करिए।

इस अवसर पर मुख्य रूप से चांदनी ग्रोवर, शशि बंसल, मधुलिका गुप्ता, डाली विज, रेनू लाम्बा, गरिमा हेमदेव, पुष्पा पोपटानी, वीना सचदेव, गरिमा मंगल, शिखा जैन, रचना अग्रवाल, राजश्री मिश्रा, रूपम श्रीवास्तव, रिम्पी जैन, रोली सिन्हा, सुनीता नंदवानी आदि उपस्थित रहीं।

Related Articles

Leave a Comment