Home » आगरा में कल से हुनर हाट, आवाज का जादू बिखरेंगे प्रसिद्ध गायक

आगरा में कल से हुनर हाट, आवाज का जादू बिखरेंगे प्रसिद्ध गायक

by admin
Hunar Haat in Agra from tomorrow, the magic of voice will be shattered by famous singers

आगरा (17 May 2022 Agra News)। आगरा में कल से लगेगी हुनर हाट। देश के जाने माने गायक अपनी आवाज का जादू बिखरेंगे तो कॉमेडी का भी तड़का लगेगा। और भी बहुत कुछ होगा खास। जानिए पूरा कार्यक्रम और कैसे मिलेगा प्रवेश।

आगरा के शिल्पग्राम में अब हुनर हाट का आयोजन किया जा रहा है। अल्पसंख्यक मंत्रालय की ओर से यह कार्यक्रम आयोजित होगा। कल बुधवार से 29 मई तक इसमें प्रसिद्ध गायक सुरों की महफिल सजाएंगे। इसमें दलेर मेहंदी, अल्ताफ राजा, पंकज उधास, तलत अजीज, मोहित चौहान, भूमि त्रिवेदी जैसे गायक शामिल हैं। कॉमे​डियन राजू श्रीवास्तव चुटकुलों से गुदगुदाएंगे।#hunarhaat

बच्चों के लिए सर्कस होगा खास
इस हाट में बच्चों के लिए मनोरंजन का इंतजाम है। इसमें सर्कस का आयोजन होगा। इसका समय सुबह 10 बजे रात 10 बजे तक रहेगा। शाम पांच बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।#agranews

प्रवेश नि:शुल्क होगा
अल्यसंख्यक कल्याण मंत्रालय की ओर से आयोजित होने वाले हुनर हाट में प्रवेश पूरी तरह से नि:शुल्क होगा। सबसे अधिक कार्यक्रम गायकों के होंगे। मंत्रालय ने इसकी सूची तैयार कर ली है। इसके तहत 18 मई को नेहा खान, रेखा ताज, मोहित खन्ना, 19 मई को तलत अजीज, नेहा खान, बाला सुलाखे, पी गणेश, 20 मई को पी गणेश, जॉली मुखर्जी, प्रतिभा सिंह, अंकिता पाठक, 21 मई को अल्ताफ राजा, हेमा सरदेसाई, अदिति खंडेगल, 22 मई को अदिति खंडेगल, मोहित चौहान, भूपिंदर सिंह भूपी, 23 मई को भूमि त्रिवेदी, अनिल भटट, हंसिका अयर, 24 मई को अनिल भट्ट, दिलबाग सिंह, प्रिया मलिक के कार्यक्रम होंगे।

25 मई को पंकज उधास तो 28मई को रूप कुमार सजाएंगे महफिल
इसके अलावा 25 मई को मशहूर गायक पंकज उधास, भूमिका मलिक, ​रितेश मिश्रा अपनी प्रस्तुति देंगे। 26 मई को भूमिका मलिक, निजामी बंधु, आशु बजाज, 27 मई को पूर्णिमा श्रेष्ठ, शैलेंद्र सिंह, अंकिता पाठक, अर्चना शर्मा, 28 मई को रूप कुमार, सोनाली राठौड़, राजू श्रीवास्तव, विवेक मिश्रा, अंकिता पाठक, 29 मई को सुप्रिया जोशी, दलेर मेहंदी, राहुल जोशी आएंगे।

Related Articles