Home » अर्जुन नगर क्षेत्रीय बाजार कमेटी द्वारा सजाई गयी विशाल जन्माष्टमी झांकी, देखने को उमड़े लोग

अर्जुन नगर क्षेत्रीय बाजार कमेटी द्वारा सजाई गयी विशाल जन्माष्टमी झांकी, देखने को उमड़े लोग

by admin

आगरा। द्वापुर के अवतारी भगवान श्री कृष्ण के जन्म की धूम पूरे देश में मची हुई थी। भगवान श्री कृष्ण के जन्म उत्सव के मौके पर देशभर में धार्मिक आयोजन का दौर चल रहा था। इसी कड़ी में जन्माष्टमी के महापर्व के अवसर पर आगरा के खेरिया मोड़ चौराहे पर आगरा की सबसे बड़ी जन्माष्टमी झांकी का आयोजन किया गया। अर्जुन नगर क्षेत्रीय बाजार कमेटी की ओर से आयोजित आगरा की सबसे बड़ी झांकी में तरह-तरह की झांकियां को शामिल किया गया। इसमें भगवान श्री कृष्णा और राधा का सजीव चित्रण मथुरा के कलाकारों द्वारा किया गया।

अर्जुन नगर क्षेत्रीय बाजार कमेटी के पदाधिकारी का कहना था कि यह आयोजन पिछले 22 वर्षों से निरंतर चल रहा है। भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय विधायक डा जी एस धर्मेश द्वारा फीता काटकर जन्माष्टमी पर्व की झांकी का शुभारंभ किया गया। जन्माष्टमी झांकी खुलते ही मानो श्रद्धालुओं की भीड़ टूट पड़ी हो। हजारों की संख्या में महिला पुरुष और बच्चे भगवान श्री कृष्ण के दर्शन और झांकी को उमड़ पड़े।

आपको बताते चलें कि पिछले 22 वर्षों से अर्जुन नगर बाजार क्षेत्रीय बाजार कमेटी लगातार जन्माष्टमी महापर्व पर जन्माष्टमी झांकी का आयोजन करती आ रही है। जन्माष्टमी पर्व पर आयोजित झांकी आगरा की सबसे बड़ी झांकियां में शुमार है। इसमें सामाजिक बुराइयों को खत्म करने का संदेश देती झांकियां, राष्ट्र प्रेम के लिए समर्पित झांकियां एवं राधा कृष्ण की सजीव चित्रण झांकियां को शामिल किया गया।

मून ब्रेकिंग की ताजा अपडेट पाने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से भी जुड़ सकते हैं

https://chat.whatsapp.com/E6bwKgK5C6nF8ZrBGNagWT

Related Articles

Leave a Comment