Home » इस सप्ताह कैसा रहेगा आपका समय, जानिए साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह कैसा रहेगा आपका समय, जानिए साप्ताहिक राशिफल

by admin
How will be your time this week, know weekly horoscope

आगरा। इस सप्ताह कैसा रहेगा आपका समय। मेष राशि वालों को हो सकती है परेशानी, जबकि मीन राशि बरसेगी खुशियां। जानिए साप्ताहिक राशिफल।

30 मई से पांच जून तक कैसा रहेगा आपका समय। ज्योतिषाचार्य आचार्य सैयद इमरान के अनुसार, मेष राशि वाले जातक रहेंगे परेशान। सिंह राशि वाले जातकों के लिए यह समय खुशियों भरा।

मेष: सप्ताह की शुरुआत आपके लिए कुछ अड़चनें लेकर आएगी। अपने परिवारीजनों के साथ आपकी अनबन हो सकती है। हालांकि अपने मित्रों की मदद से आपके काम पूरे होंगे। यात्रा का भी योग है। भोग विलास से जुड़ी वस्तुएं आप खरीद सकते हैं।

वृष: सप्ताह की शुरुआत में आपकी सेहत कुछ खराब रह सकती है। अपनी पुरानी बीमारी को लेकर आपको सतर्क रहने की जरूरत है। नौकरी पेशा लोगों का ट्रांसफर हो सकता है। स्थान परिवर्तन के योग हैं। खर्चों की अधिकता रहेगी।

मिथुन: इस सप्ताह आप पर परिवार की जिम्मेदारियों का बोझ रहेगा। व्यापार के सिलसिले में यात्रा भी संभव है। मकान की मरम्मत का भी योग है। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी प्रभावी व्यक्ति के संपर्क में आएंगे। आपको पेट संबंधी समस्याएं भी हो सकती हैं।

कर्क: यह सप्ताह सुख और समृद्धि लेकर आया है। कारोबार को आगे बढ़ाने में मनचाहे अवसर प्राप्त होंगे। जो लोग बेरोजगार हैं, उन्हें नौकरी मिल सकती है। अपने जीवन साथी के साथ कुछ सुखल पद बिताने के अवसर प्राप्त होंगे।

सिंह: इस सप्ताह आपका उत्साह चरम पर होगा। अगर आपका धन कहीं फस गया है या अटका हुआ है तो उसके निकल आने की भी योग हैं। घर में मांगलिक कार्यक्रम होंगे राजनीति से जुड़े हैं तो आपको महत्वपूर्ण पद मिल सकता है।

कन्या: इस सप्ताह आपको अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देना होगा। कामकाज को लेकर भी सतर्क रहने की जरूरत है। किसी पर भी आंख बंद कर भरोसा ना करें। रुपयों के लेन-देन में सावधानी बरतनी होगी। अन्यथा फायदे की जगह नुकसान हो सकता है। किसी के बहकावे में ना आएं।

तुला: कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर का पूर्ण सहयोग आपको मिलेगा। सत्ता और सरकार से सहयोग की प्राप्ति होगी। परीक्षा प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे लोगों को भी सफलता मिल सकती है। अगर आप अविवाहित हैं तो विवाह के योग भी बन रहे हैं।

वृश्चिक: इस सप्ताह आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। क्रोध करने से बचें। विवादित मुद्दों से खुद को दूर रखें। आपकी सेहत भी खराब हो सकती है।

धनु: इस सप्ताह आपको कामकाज में अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। ट्रांसफर या प्रमोशन की चाह रखने वालों का इंतजार बढ़ सकता है। कैरियर और कारोबार की दिशा में किए गए प्रयास सफल होंगे। आपका मन धार्मिक और सामाजिक कार्य में लगेगा।

मकर: किसी बात को लेकर आपकी माता-पिता से तकरार हो सकती है। कार्यक्षेत्र में मनचाही पदोन्नति ना होने पर मन परेशान रहेगा। कारोबार में उतार-चढ़ाव की स्थिति हो सकती है। आपको पारिवारिक रिश्तो पर भी अब ध्यान देने की जरूरत है।

कुंभ: पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद सामने आ सकता है। परिवार के किसी सदस्य से जुड़ी जिद के कारण शांति में कमी आ सकती है। कारोबार के सिलसिले में बेवजह की भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आपके कठिन समय में जीवन साथी आपके साथ रहेगा।

मीन: किसी शुभ सूचना से परिवार में खुशियां आएंगी अटके हुए कार्य पूरे होंगे। जमीन से जुड़े विवाद कचहरी के बाहर निपट जाने पर आपको राहत महसूस होगी। कार्यक्षेत्र में सम्मान मिलेगा। नौकरी पेशा लोगों की आय भी बढ़ेगी दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी।

अगर आप हमारे न्यूज़ ब्रेकिंग के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ना चाहते हैं तो इस लिंक पर क्लिक करके हमें सपोर्ट करें, धन्यवाद…

https://chat.whatsapp.com/Bd1V2ia1YGyCMbk8QApuWF

Related Articles