Home » हथियार के बल पर बंधक बनाकर हुई लूट, पीड़ित ने कहा – पुलिस उन्हीं पर बना रही दवाब

हथियार के बल पर बंधक बनाकर हुई लूट, पीड़ित ने कहा – पुलिस उन्हीं पर बना रही दवाब

by admin

आगरा। बीती रात खंदौली थाना क्षेत्र के उजरई गांव में अज्ञात बदमाशों ने दुर्गेश शुक्ला नाम के व्यक्ति के घर को अपना निशाना बनाया। अज्ञात बदमाशों ने घर के सारे परिजनों को हथियारों के दम पर बंधक बनाया और फिर बेख़ौफ़ होकर घर में लूटपाट और डकैती की वारदात को अंजाम दिया। इस घटना के दौरान अज्ञात बदमाश पीड़ित परिवार के साथ मारपीट भी करते रहे। घंटों बंदूक की नोक पर तांडव मचाने के बाद अज्ञात बदमाश फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद पीड़ित परिवार ने इस घटना की जानकारी क्षेत्रीय पुलिस को दी।

लूटपाट और डकैती की सूचना मिलते ही क्षेत्र पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंच गई और पूरी घटना की जांच पड़ताल की लेकिन इस जांच पड़ताल के दौरान पुलिस का व्यवहार पीड़ित परिवार के साथ कुछ अच्छा नहीं रहा। पीड़ित परिवार के मुताबिक पुलिस इस मामले को दबाने के लिए उन्हें ही आरोपी और किसी भी तरह की घटना ना होने की बात कहती रही।

मामला खंदौली थाना क्षेत्र के उरई गांव का है गांव में ही दुर्गेश शुक्ला अपने परिवार के साथ रहता है। सर्व संपन्न होने के चलते बीती रात अज्ञात बदमाशों ने जमकर उनके घर पर कहर बरसाया। पीड़ित परिवार का कहना है कि अज्ञात बदमाश असद के माध्यम से घर घुस आए। पांचों बदमाशों के हाथ में हथियार थे। बदमाशों ने तुरंत परिवार के मुखिया को निशाना बनाया। फिर घर में रखी नगदी की जानकारी के लिए घर के बच्चों पर भी हथियार तान दिए। इस घटना से सभी सहम गए और घर में रखा सोने चांदी के आभूषण की जानकारी बदमाशों को दे दी जिसके बाद बदमाशों ने बेखौफ होकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया।

पीड़िता का कहना था कि सभी बदमाश हथियारों से लैस थे। सभी ने उनके पति के साथ जमकर मारपीट की और घर में रखे करीब 10 तोला सोना 1 किलो चांदी और नगदी लूटकर ले गए। पीड़ित परिवार के लोगों का कहना था कि इस पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी गई पुलिस मौके पर भी पहुंची लेकिन इस पूरे मामले को दबाते हुए घर में किसी भी तरह की लूटपाट ना होने की बात कहने लगी और उन्हें ही धमकाने लगी कि यह सब एक झूठी कहानी है।

पीड़ित परिवार ने जहां लूट और डकैती को लेकर कार्यवाई की मांग कर रही है तो वहीं पुलिस प्रशासन पर ठीक रवैया न अपनाने का भी आरोप लगा रही है। देखना होगा कि पुलिस के आला अधिकारी इस मामले में क्या संज्ञान लेते हैं।

Related Articles