Home » आज से घर-घर दस्तक देंगी आशाएं, 19 अक्टूबर से 17 नवंबर तक चलेगा संचारी रोग नियंत्रण अभियान

आज से घर-घर दस्तक देंगी आशाएं, 19 अक्टूबर से 17 नवंबर तक चलेगा संचारी रोग नियंत्रण अभियान

by admin
Hopes will knock from door to door from today, communicable disease control campaign will run from October 19 to November 17

आगरा। आज मंगलवार से डेंगू व संचारी रोगों को रोकने के लिए जनपद में विशेष संचारी रोग अभियान की शुरुआत होगी। आशाएं घर-घर जाकर लोगों के उनका हाल जानेंगी। वे पूछेंगी कि घर में किसी को खांसी, जुकाम या बुखार तो नहीं है। अभियान की शुरुआत स्वास्थ्य विभाग जागरुकता रैली निकालकर करेगा।

मच्छरों को दूर करने के बारे में करेंगी जागरुक

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि जनपद में संचारी रोग नियंत्रण अभियान 19 अक्टूबर से 17 नवंबर तक चलेगा। इसके अंतर्गत 19 अक्टूबर से 1 नवंबर तक दस्तक अभियान चलेगा। उन्होंंने बताया कि अभियान के अंतर्गत आशाएं घर-घर जाकर डेंगू, मलेरिया से बचाव के लिए मच्छरों को दूर रखने के उपायों के बारे में बताएंगी। मच्छरों को दूर करने के लिए आशाएं घरों के अंदर जाकर मच्छरों के प्रजनन अनुकूल स्थितियों की जांच करेंगी। लोगों को मच्छरों के प्रजनन पर रोक और मच्छरों के काटने से बचाव के उपयों के विषय में जानकारी देंगी।


सीएमओ ने बताया कि आशाएं व आंगनवाड़ी घर-घर जाकर बुखार से ग्रसित लोगों की सूची, टीबी संबंधित रोगों की सूची तैयार करेंगी। घर-घर जाकर कोविड से बचाव के बारे में जागरूक करेंगी। लोगों को बार-बार हाथ धोना, मास्क लगाना और घर के आसपास साफ-सफाई, पानी इकट्ठा न होने देने के लिए प्रेरित करेंगी।

मरीजों के घर चिपकाए जाएंगे स्टिकर

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. माया गौतम ने बताया कि आंगनबाड़ी घर-घर जाकर जुखाम, बुखार से पीड़ित लोगों के घरों पर स्टीकर चिपकाकर चिह्नित करेंगी। इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को देंगी। उसके बाद अधिकारी, डॉक्टर द्वारा उपचार की व्यवस्था की जाएगी।

Related Articles