Home » प्रतिबंधित कैफ़े में चल रहा हुक्का बार, धुआं उड़ाते दिखे कई युवा

प्रतिबंधित कैफ़े में चल रहा हुक्का बार, धुआं उड़ाते दिखे कई युवा

by admin

Agra. ताज नगरी का युवा भी अब तेजी के साथ नशे की जद में आ रहा है। शहर में तमाम जगह खुले हाई फाई कैफे में हुक्का ट्रेंड युवाओं को नशे की दुनिया में धकेल रहे हैं। पुलिस कई बार छापा मारकर कार्रवाई करती है। इसके बावजूद नशे का ये खेल जारी है। कैफे में पहुंचकर हुक्के के माध्यम से युवा पीढ़ी नशे के धुएं के छल्ले को हवा में उड़ाते हुए दिखाई दे जाएगी। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है। लगभग 16-17 सेकंड की वीडियो में युवा बेधड़क होकर हुक्के का मजा ले रहे हैं।

सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा यह वीडियो फतेहाबाद रोड के मुगल पुलिया स्थित एक कैफे का बताया जा रहा है। बड़ी बात यह है कि इस कैफे को बैन कर दिया गया है। यहां किसी भी तरह की गतिविधियां नहीं हो सकती। लेकिन कैफे संचालक सरकार और पुलिस के आदेशों को ठेंगा दिखाते हुए अवैध तरीके से कैफे में हुक्का बार का संचालन करा रहा है।

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक नहीं बल्कि कई युवा इस कैफे में मौजूद हैं और हर किसी के हाथ में हुक्का लग रहा है। ये सभी हुक्का पीते हुए सामने टीवी पर चल रहे फिल्मी गीतों का आनंद ले रहे हैं।

फिलहाल इस वीडियो के वायरल होने से हड़कंप मचा हुआ है। सवाल यह है कि अगर इस कैफे में हुक्का बार प्रतिबंधित है और कैफ़े पर बैन लगा हुआ है तो यह कैफ़े कैसे चल रहा है। देखना होगा कि वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस व प्रशासन कैफे संचालक पर किया कार्रवाई करता है।

Related Articles

Leave a Comment