Home » ताजनगरी में विदेशी मेहमानों की होली, देखिये वीडियो

ताजनगरी में विदेशी मेहमानों की होली, देखिये वीडियो

by pawan sharma

आगरा। देश भर में होली का त्यौहार बड़े ही हर्षो उल्लास के साथ मनाया जा रहा है लेकिन आगरा में होली के अलग अलग रंग देखने को मिले। आगरावासी एक दूसरे को गुलाल लगाकर प्रेम भाव से होली खेल रहे थे तो आगरा में ताज का दीदार करने आने वाले विदेशी पर्यटक भी इस त्यौहार को मानाने से रोक नहीं सके।

रंग और गुलाल से विदेशी पर्यटक ताजगंज की सड़कों पर सराबोर नजर आये। विदेशी पर्यटकों को होली के त्यौहार से रूबरू कराने के लिए कुछ होटलों में विशेष इंतजाम किये गए थे। जहाँ पर तमाम विदेशी पर्यटकों ने फ़िल्मी गीतों पर डांस का तड़का लगाया और जमकर होली मनाई।

देशी और विदेशी पर्यटकों के इस कार्यक्रम में ऐसा तड़का लगा कि हर कोई होली की मस्ती में डूब गया। तमाम विदेशी मेहमानों ने रंग और गुलाल और अबीर उडाये। होली के मौके पर देशी गानों पर विदेशी पर्यटक जमकर थिरके। तस्वीरों में देख कर अंदाज़ा लगा सकते हैं कि होली का खुमार किस तरह से विदेशियों पर चढ़ा है और सभी इस भारतीय त्यौहार होली का आनन्द ले रहे हैं।

विदेशी पर्यटकों का कहना था कि वो पहली बार भारतीय त्यौहार होली में शामिल हुए है। रंगो के तरह यहाँ की संस्कृति और सभी धर्म मिले हुए है इसलिये तो सभी मिलजुल कर इस त्यौहार को मना रहे हैं जो काफी ख़ुशी की बात है।

शहर वासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं, मून ब्रेकिंग

Related Articles

Leave a Comment