Home » हिन्दू लड़का मुस्लिम लड़की का विवाह कराएगी हिन्दू कल्याण महासभा, जानिए किसने और क्यों कहा

हिन्दू लड़का मुस्लिम लड़की का विवाह कराएगी हिन्दू कल्याण महासभा, जानिए किसने और क्यों कहा

by pawan sharma

आगरा। अपने विवादित बयानों से हमेशा से सुर्खियों में रहने वाले हिंदूवादी संगठन के नेता संजय जाट एक बार फिर विवादों में आ गए हैं। सोमवार को हिंदू कल्याण महासभा की एक आवश्यक बैठक सम्पन्न हुई। यह बैठक राम मंदिर को लेकर संतो के समर्थन में हुई थी। लेकिन इस बैठक के बाद हिन्दू कल्याण महासभा के प्रवक्ता संजय जाट ने एक बार फिर विवादित बयान दे दिया।

हिन्दू कल्याण महासभा के प्रवक्ता संजय जाट का यह बयान 14 फरवरी को मनाये जाने वाले वेलेंटाइन डे को लेकर था। संजय जाट ने ऐलान किया कि वेलेंटाइन डे को हिन्दू कल्याण महासभा भी इस बार हर्षो उल्लास के साथ मनाएगी। जो भी हिन्दू लड़का मुश्लिम लड़की से प्रेम करता है और उस लड़की को भगाकर शादी करना चाहता है तो उसकी शादी खुद हिन्दू कल्याण महासभा कराएगी। इस नव दंपत्ति को महासभा की ओर से 51 हजार का नगद ईनाम के साथ उसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी भी हिन्दू कल्याण महासभा करेगी।

हिंदूवादी नेता संजय जाट का कहना था कि विशेष समुदाय के लोगों को हमें उन्हें की जुबान में जवाब देना होगा। उनके लड़के भी हाथों में कलावा बांधकर माथे पर टीका लगाकर हिंदू समाज की लड़कियों को बहला-फुसलाकर प्रेम जाल में फसाते हैं। इसलिए अब हिंदू समाज के युवा को भी उठ खड़ा होना होगा। मुस्लिम समाज की लड़कियों से प्रेम विवाह कर उन्हें भी अपनी संस्कृति और धर्म में रंगना होगा जो हिंदू लड़का और मुस्लिम लड़की एक दूसरे से शादी करना चाहते हैं। उनकी शादी कराने का काम अब हिंदू कल्याण महासभा करेगी।

Related Articles

Leave a Comment