Home » हिमाचल और गुजरात में भाजपा की जीत पर आगरा शहर में कहां-कहां मनाया जश्न

हिमाचल और गुजरात में भाजपा की जीत पर आगरा शहर में कहां-कहां मनाया जश्न

by pawan sharma

आगरा। हिमाचल और गुजरात में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने से पूर्वी उत्तर प्रदेश में भाजपा का जश्न शुरू हो गया है। इसी कड़ी में रविवार को आगरा महानगर और जिले के पदाधिकारियों ने आगरा में जगह-जगह भाजपा की जीत पर जश्न मनाया।

अब आपको बताएं कि हिमाचल और गुजरात में भाजपा की जीत पर आगरा शहर में कहां-कहां पर जश्न मनाए गए। सबसे पहले बेलनगंज इलाके में प्रमोद गुप्ता के नेतृत्व में भाजपा की जीत पर आतिशबाजी और मिष्ठान वितरण किया गया। इसके बाद आगरा के वृक्ष के बाद आगरा के शाहगंज रुई की मंडी इलाके में महानगर के महामंत्री हेमंत भोजवानी के नेतृत्व में भाजपाइयों ने चौराहे पर आतिशबाजी और मिष्ठान वितरण किया।

शाहगंज और बेलनगंज के अलावा आगरा के ब्रज क्षेत्र कार्यालय पर एक बड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में आगरा महानगर आगरा जिले के सभी पदाधिकारी मौजूद थे। क्षेत्र में मौजूद वाजपेई ढोल नगाड़ों पर नाचते झूमते हिमाचल और गुजरात में बीजेपी की जीत का जश्न मना रहे थे।

भारतीय जनता पार्टी कार्यालय जयपुर पर भाजपाइयों ने जमकर आतिशबाजी की रानी गुजरात और हिमाचल में भाजपा की जीत का असर आगरा में देखा गया। जोश जुनून उत्साह से भरपूर भाजपाई ढोल नगाड़ों पर नाचते झूमते देखे गए तो वहीं दिन में दिवाली समारोह लड्डू खिलाकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी एक दूसरे को हिमाचल और गुजरात में भाजपा की जीत की बधाई दे रहे थे। भारतीय जनता पाटी गुजरात में सरकार बनाने जा रही है इसके अलावा हिमाचल में भी भाजपा की सरकार बनेगी।

उत्तर प्रदेश, हिमाचल, गुजरात सहित कई राज्यों में भाजपा की भाजपा की सरकार पर भाजपा नेता अब कांग्रेस मुक्त भारत का नारा दे रहे हैं।

Related Articles

Leave a Comment