Home » हाई प्रोफाइल देह व्यापार का मामला, पुलिस ने होटल में मारा छापा, कई जोड़े पकड़े

हाई प्रोफाइल देह व्यापार का मामला, पुलिस ने होटल में मारा छापा, कई जोड़े पकड़े

by admin

आगरा। सोमवार को आगरा पुलिस ने देह व्यापार की सूचना पर बिचपुरी रोड स्थित ए आर पैलेस पर छापामार कार्रवाई को अंजाम दिया। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता भी हाथ लगी। पुलिस ने ए आर पैलेस से भारी संख्या में लड़के और लड़कियों को गिरफ्तार किया है। ए आर पैलेस पर छापामार कार्यवाही की सूचना पर भारी संख्या में लोग एकत्रित हो गए और पैलेस से लड़के लड़कियों को हिरासत में लिए जाने को लेकर चर्चाओं का भी दौर शुरू हो गया। लोगों के मुताबिक इसमें काफी समय से देह व्यापार चल रहा था।

मामला थाना जगदीशपुर के अवधपुरी चौकी क्षेत्र के अवधपुरी रोड का है। क्षेत्र में ए आर पैलेस नाम से होटल संचालित है। बड़ी बात यह है कि क्षेत्र में एक नहीं बल्कि एक ही नाम से दो होटल संचालित हैं और यह दोनों होटल भाजपा नेता के बताए जा रहे हैं। सोमवार को मुखबिर खास की सूचना पर पुलिस ने बिचपुरी रोड स्थित A R पैलेस पर छापामार कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया। होटल प्रशासन इधर-उधर भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी की, होटल के रूम खुलवाए गए तो काफी संख्या में लड़के और लड़कियां मौजूद मिली। पुलिस ने सभी को अपनी हिरासत में लेकर जांच पड़ताल और लड़कियों से पूछताछ शुरू कर दी है।

High profile body trade case, police raided hotel, many couples caught

सूत्रों की माने तो ए आर पैलेस में काफी समय से सेक्स रैकेट संचालित हो रहा था। होटल संचालक घंटों के हिसाब से लड़के लड़कियों को रुपए दिया करते थे। इतना ही नहीं अच्छे रसूखदार लोगों को यहां पर हाई प्रोफाइल लड़कियां भी उपलब्ध कराई जाती थी। सोमवार को पकड़े गए लड़के लड़कियों में काफी संख्या में कपल्स हैं। इन सभी को बिना आईडी प्रूफ के ही होटल संचालक ने कमरा दिया था।

मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने पत्रकारों के सवालों का जवाब नहीं दिया और यह कहते रहे कि इस पूरे मामले की प्रेस वार्ता की जाएगी लेकिन इशारों इशारों में यह जरूर कहा कि होटल पर छापामार कार्रवाई की गई है, काफी संख्या में लड़के और लड़की हिरासत में लिए गए हैं।

फिलहाल पुलिस ने सभी युवक और युवतियों को हिरासत में लेकर पूछताछ और ए आर पैलेस पर देह व्यापार की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। जांच पड़ताल के बाद ही ए आर पैलेस पर कार्यवाही की जाएगी।

अगर आप हमारे न्यूज़ ब्रेकिंग के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ना चाहते हैं तो इस लिंक पर क्लिक करके हमें सपोर्ट करें, धन्यवाद…

https://chat.whatsapp.com/K7TYmtMzREv5Os7R2Lgzy8

Related Articles