Home » इधर दाह संस्कार की थी तैयारी तभी चिता पर लेटी महिला के शरीर में हुई हरकत और फिर…

इधर दाह संस्कार की थी तैयारी तभी चिता पर लेटी महिला के शरीर में हुई हरकत और फिर…

by admin

आगरा। कई बार कुदरत अपना ऐसा खेल दिखाती है जिसे देखकर हर कोई चौंक जाता है। हमने अक्सर सुना है कि किसी की मृत्यु हुई। उसे अंतिम संस्कार के लिए जैसे ही चिता पर लिटाया और वो जिन्दा हो गया। एक ऐसी ही घटना आगरा के मलपुरा क्षेत्र में घटी। महिला की ह्रदयाघात से मौत हो गई, परिवार में इसको लेकर कोहराम मच गया लेकिन जैसे ही उसके दाह संस्कार से पहले की तैयारियां चल रही थी उसकी सांसें लौट आईं। मृतका को जिन्दा महसूस कर परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन आईसीयू में तीन घंटे रखने के बाद उसकी एक बार फिर मौत हो गई। यह घटना पूरे मलपुरा क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

घटना मलपुरा थाना क्षेत्र की है। मृतका सोन देवी पत्नी पप्पू शिक्षामित्र थी। उनकी ससुराल मलपुरा में है लेकिन पोस्टिंग खेरागढ़ में होने के कारण ज्यादातर मायके में ही रहती थी। उसके दो बच्चे हैं। इन दिनों गर्मियों की छुट्टियों में वह मलपुरा स्थित ससुराल में ही रह रही थी। शनिवार सुबह सोन देवी को अचानक दिल का दौरा पड़ा और चिकित्सको ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया। सोन देवी की मृत्यु से परिवार में मातम छा गया। सूचना मिलने पर घर में रिश्तेदार और परिचित आने लगे। अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू हो गईं। लेकिन इससे ठीक पहले अचानक महिला बुदबुदाई तो लोग चौंक गए। पता कि उसकी सांसें लौट आई हैं। उसे तत्काल सांई का तकिया स्थित एसआर अस्पताल ले जाया गया।

अस्पताल में उसकी गंभीर हालत देखकर चिकित्सकों ने आईसीयू में भर्ती कर लिया गया लेकिन कुछ समय बाद उसकी मौत हो गई। परिजनों ने इस पूरे घटना क्रम की जानकारी देते हुए बताया कि सोन देवी शिक्षामित्रों का समायोजन रद किए जाने के फैसले को लेकर काफी समय से तनाव में रह रही थी।

Related Articles

Leave a Comment