Home » आगरा फोर्ट स्टेशन पर महिला यात्रियों की सुरक्षा के लिए हेल्प डेस्क की हुई शुरुआत

आगरा फोर्ट स्टेशन पर महिला यात्रियों की सुरक्षा के लिए हेल्प डेस्क की हुई शुरुआत

by admin
Help desk started for the safety of women passengers at Agra Fort station

Agra. महिला यात्रियों के सफर को सुरक्षित बनाने और उन्हें सुरक्षित माहौल व सफर देने के लिए जीआरपी की ओर से महिला हेल्प डेस्क काउंटर की शुरुआत की गई है। शनिवार को एसपी रेलवे के नेतृत्व में आगरा कैंट और आगरा फोर्ट स्टेशन पर महिला हेल्प डेस्क की शुरुआत की गई एसपी रेलवे की मौजूदगी में महिला रेल यात्रियों ने महिला हेल्प डेस्क का फीता काटकर उद्घाटन किया।

Help desk started for the safety of women passengers at Agra Fort station

एसपी रेलवे ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गंभीर हैं, इसी को लेकर आगरा मंडल में सभी जीआरपी थानों और चौकियों पर महिला हेल्प डेस्क की शुरुआत की गई है। आज आगरा कैंट और आगरा फोर्ट स्टेशन पर महिला हेल्प डेस्क का उद्घाटन महिला यात्रियों द्वारा किया गया है। इस महिला टैक्स पर 24 घंटे एक जीआरपी महिला कांस्टेबल तैनात रहेगी। जो भी महिला यात्री आकर महिला हेल्प डेस्क पर शिकायत करेगी उस पर तुरंत एक्शन लिया जाएगा।

एसपी रेलवे ने बताया कि महिला यात्रियों को जागरूक बनाने के लिए विभिन्न प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम भी चलाए जा रहे हैं जिससे वह उन अभियान व नंबरों के प्रति जागरूक हो सकें जो उनकी सुरक्षा के लिए मुहैया कराए गए हैं। किसी भी संकट की स्थिति में वह उन नंबरों का इस्तेमाल कर मदद ले सकती हैं।

महिला हेल्प डेस्क का उद्घाटन करते महिला यात्री भी काफी उत्साहित नजर आई। उनका कहना था कि सरकार उनकी सुरक्षा को लेकर गंभीर है यह एक अच्छी बात है। महिला रेल यात्रियों की सुरक्षा के लिए सरकार व जीआरपी द्वारा उठाया गया यह कदम भी सराहनीय है। इससे महिलाओं में सुरक्षा की भावना उत्पन्न होगी और वह बेफिक्र होकर रेल में अपना सफर कर सकेंगे।

Related Articles