Home » कई दिनों से पीछा कर किशोरी से करता था छेड़छाड़, शिकायत पर पुलिस ने दर्ज़ किया मुक़दमा

कई दिनों से पीछा कर किशोरी से करता था छेड़छाड़, शिकायत पर पुलिस ने दर्ज़ किया मुक़दमा

by admin
He used to molest the teenager after chasing him for several days, on the complaint, the police filed a case

आगरा। कमला नगर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक किशोरी जब भी घर से बाहर निकलती है। एक युवक उसका पीछा करता है और मौका पाकर उसके साथ छेड़छाड़ करना शुरू कर देता है। किशोरी ने अपने परिजनों को इस बात की जानकारी दी। परिजन रविवार को उसे लेकर थाने पहुंच गए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

बलकेश्वर की रहने वाली एक किशोरी पढ़ाई कर रही है। किशोरी का कई दिनों से एक युवक पीछा कर रहा है। जैसे ही वह किशोरी को अकेले में देखता है, वह उसके पास पहुंचकर उसके साथ छेड़छाड़ करना शुरू कर देता है। किशोरी ने उसे कई बार समझाया लेकिन वह नहीं माना। आरोपी ने किशोरी को अपना नाम अनस निवासी छत्ता बताया। किशोरी ने परिजनों को आरोपी के बारे में जानकारी दी।

इंस्पेक्टर कमला नगर उत्तम चंद पटेल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Related Articles