Home » बड़ी संख्या में मगरमच्छ देख डरने के बजाये खुश हुए लोग, जाने क्यों

बड़ी संख्या में मगरमच्छ देख डरने के बजाये खुश हुए लोग, जाने क्यों

by pawan sharma

आगरा। चम्बल नदी भी किसी पर्यटन स्थल से कम नहीं है। भारी संख्या में पर्यटक चम्बल नदी में रहने वाले मगरमच्छ और घड़ियालों को देखने के लिए चम्बल नदी के घाटों पर आते है लेकिन रविवार की सुबह उटसाना घाट का नजारा बिल्कुल बदला हुआ था जिसे देखकर पर्यटकों के चेहरे खिल गए। चम्बल नदी के बीच बने टापुओं पर मगरमच्छ और घड़ियाल धूप का आनंद लेते हुए नजर आए।

रविवार को नदी के ठंडे पानी के बीच जैसे ही चंबल नदी में सूर्य की किरणें पड़ी वैसे ही धूप सेकने के लिए भारी संख्या में मगरमच्छ और घड़ियाल चम्बल नदी के बीच बने टापू पर निकल आये और चम्बल नदी के बीच इस टापू पर धूप का आनद लेने लगे। सुबह की पहली किरण के साथ पक्षियों की चहचाहट से गुंजायमान हुई। चंबल नदी और उसके बीच टापू पर मगरमच्छ और घड़ियाल क्रीड़ा करने लगे। जिसे देखकर वहा मौजूद हर कोई और पर्यटक उत्साहित नजर आ रहे थे। मगरमच्छ और घड़ियालों के क्रीड़ा करने का यह दृश्य पिनाहट थाना क्षेत्र के उटसाना घाट का है।

मगरमच्छ और घड़ियाल को देखने के लिए चम्बल नदी पर सैकड़ों की संख्या में पहुंचे पर्यटकों ने पहले वोट से चंबल नदी की सैर की और फिर चंबल नदी के बीच बने टापुओं पर मगरमच्छ और घड़ियालों को देखने के लिए पहुँचे। चम्बल नदी में विशालकाय मगरमच्छ और घड़ियालों को समीप से देख उत्साहित पर्यटक ने तुरंत इस नजारे को अपने कैमरे में कैद कर लिया।

Related Articles

Leave a Comment