Home आगरा विदाई से लौटे दूल्हे और परिवार पर लाठी-डंडों से हमला, एक महिला की हालत गंभीर

विदाई से लौटे दूल्हे और परिवार पर लाठी-डंडों से हमला, एक महिला की हालत गंभीर

by admin

Agra. शादी वाले घर में खुशी का माहौल था। आज सुबह बेटा बहू को लेकर घर पहुंचा था। बरात से लौटने पर रिश्तेदार और सभी लोग थके हुए थे, घर पर सो रहे थे। तभी अचानक से दोपहर 2 बजे के आसपास कुछ लोगों ने हमला बोल दिया। दूल्हा, उसकी माँ और रिश्तेदारों को जमकर पीटा गया। दूल्हे की मां गंभीर रूप से घायल हो गई। खून से लथपथ अवस्था में उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार दिया जिसके बाद वृद्धा के परिजन उसे बेहतर इलाज के लिए प्राइवेट हॉस्पिटल ले गए।

यह पूरा मामला नाई की मंडी थाना क्षेत्र के सुंदरपाड़ा इलाके का है। सुंदरपाड़ा निवासी रूपा देवी के बेटे की कल शादी थी आज घर में बहू का आगमन हुआ था। बरात से लौटे सभी रिश्तेदार थके हुए थे और आराम कर रहे थे। घर में खुशी का माहौल था। अचानक दोपहर के बाद हमलावरों ने हमला बोल दिया। लाठी-डंडों से सभी को जमकर पीटा गया जिसमें दूल्हे की मां रूपा देवी गंभीर रूप से घायल हो गई।

जानकार है हमलावर

सूत्रों की माने तो कल शादी समारोह के दौरान मोबाइल को लेकर कुछ वाद विवाद हुआ था। जिन लोगों ने हमला किया है वह घायलों के जानकार हैं। शादी में जो विवाद हुआ था उसको लेकर ही हमलावरों ने हमला किया था। इस पूरे विवाद की क्या जड़ थी इसकी पूरी जानकारी परिजनों ने नहीं दी लेकिन मामला गंभीर है।

भयभीत हुए रिश्तेदार

इस पूरी घटना के बाद शादी समारोह में भाग लेने आए रिश्तेदार भी भयभीत नजर आ रहे हैं। उनका कहना है कि आंखों के सामने हमलावरों ने हमला कर दिया और खूनी संघर्ष हो गया। इस घटना के बाद से समझ नहीं आ रहा कि आखिरकार हो क्या रहा है। वह भी अपनी जान को लेकर भयभीत भी नजर आ रहे हैं।

इस पूरे खूनी संघर्ष में वृद्धा की हालत गंभीर बताई जा रही है तो वहीं आधा दर्जन से अधिक लोग इस पूरे हमले में घायल हुए हैं जिन्हें छुटपुट चोटे आई हैं। वृद्धा को इलाज के लिए प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है तो वहीं पुलिस से भी इस पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई गई है।

दूल्हा हुआ गायब

जिला अस्पताल में बातचीत के दौरान परिजनों ने बताया कि इस पूरी घटना के बाद से बेटा लापता है। परिजनों ने आरोप लगाया कि हमलावर ही उसे उठाकर ले गए। फिलहाल इस आरोप में कितनी सच्चाई है, क्या मामला है कि यह तो पुलिस की जांच पड़ताल में ही पता चल पाएगा।

Related Articles

Leave a Comment

%d bloggers like this: