Home » संसारी व्यक्ति से व्यथा, संतों से मिलेगी प्रभु की कथा : चिन्मयानंद बापू

संसारी व्यक्ति से व्यथा, संतों से मिलेगी प्रभु की कथा : चिन्मयानंद बापू

by admin
Grief from worldly person, story of Lord will be found from saints: Chinmayanand Bapu

आगरा। ‘संसारी व्यक्ति से व्यथा किंतु संतों के मुख से हमेशा भगवान की कथा मिलती है’, यह उद्गार विश्व कल्याण मिशन ट्रस्ट द्वारा आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर 11 पार्क में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के तीसरे दिन भगवान कपिल और माता देवहूति के प्रसंग का वर्णन करते हुए स्वामी चिन्मयानंद बापू ने व्यक्त किए।

चिन्मयानंद बापू ने समझाया कि भागवत ग्रंथ पढ़ लो या सुन लो, सभी वेदों और उपनिषदों का सार मिल जाएगा। उसी तरह भगवान कृष्ण के चरणों को पकड़ लो, सारे देवी-देवताओं की कृपा प्राप्त हो जाएगी। उन्होंने समझाया कि भक्ति के मार्ग में भटको मत। अध्यात्म की राह पर एक इष्टदेव, एक सद्गुरु, एक मंत्र, एक माला, एक आसन और एक मूर्ति के साथ आगे बढ़ना चाहिए। हमारी श्रद्धा डाँवाडोल नहीं होनी चाहिए।

इस दौरान कोई पियो रे प्याला कृष्ण रस का, क्या भरोसा है इस जिंदगी का और हरी नाम के हीरे मोती मैं बिखराऊँ गली गली जैसे भजनों पर श्रोता भाव विभोर होकर नृत्य करने लगे।

कथा समापन पर मुख्य यजमान राकेश बंसल ब्रश वाले, उनकी धर्मपत्नी मंजू बंसल, सुगंधी परिवार, प्रतीक बंसल, पूर्विका बंसल, विजय किशोर बंसल, सुनीता मांगलिक, बाबा चैन वाले, दिनेश अग्रवाल, बृजेश पंडित, राजकुमार पथिक, मृदुला राकेश शर्मा, राजेश सिंघल, रीना सिंघल, मुरारी प्रसाद अग्रवाल, विनय अग्रवाल, नरेश पारस, मुकेश नेचुरल, पार्षद जितेंद्र पाराशर, प्रदीप खंडेलवाल एडवोकेट ने प्रमुख रूप से आरती उतारी।

विश्व कल्याण मिशन ट्रस्ट के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मुरारी लाल गोयल पेंट वालों ने बताया कि कथा के चौथे दिन 5 जनवरी, बुधवार को दोपहर 1:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक कृष्ण जन्म उत्सव की कथा के साथ-साथ सजीव झांकी के दर्शन भी होंगे। साथ ही, सामाजिक सरोकार के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया जाएगा।

Related Articles