Home » आगरा पर्यटन से जुड़े लोगों के लिए ख़ुशख़बरी, 187 दिन बाद खुलेगा ताजमहल और आगरा किला

आगरा पर्यटन से जुड़े लोगों के लिए ख़ुशख़बरी, 187 दिन बाद खुलेगा ताजमहल और आगरा किला

by admin
Before the new year, Agra DM gave the gift to the tourism businessmen, the number of tickets increased

आगरा। ताजनगरी के पर्यटन क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छी खबर आई है। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने 21 सितंबर से ताजमहल और आगरा किला को खोलने का निर्णय लिया है। इससे पूर्व 1 सितंबर को आगरा शहर के अन्य सभी स्मारक खोले जा चुके हैं। अभी तक ताजमहल न खुलने से आगरा पर्यटन क्षेत्र में मायूसी थी, क्योंकि उतनी संख्या में पर्यटक नहीं आ रहे हैं लेकिन अब ताजमहल और किला खुलने के बाद पर्यटन से जुड़े लोगों की उम्मीदें जाग गई हैं।

बताते चलें कि कोरोना संक्रमण के मद्देनजर 17 मार्च को ताजमहल आगरा किला सहित सभी स्मारक बंद कर दिए गए थे। लगभग 187 दिन बंद रहने के बाद जिला प्रशासन ने ताजमहल और आगरा किला को खोलने के आदेश दे दिए गए हैं। इस आदेश को एएसआई आगरा सर्किल की वेबसाइट पर भी जारी कर दिया गया है।

ताजमहल और आगरा किला खुल जाने के बाद अब आगरा पर्यटन से जुड़े हजारों लोगों को बड़ी राहत मिली है। कोरोना काल में बुरी तरह प्रभावित हुए आगरा की होटल इंडस्ट्री, रेस्टोरेंट्स, गाइड, हैंडलूम और फोटोग्राफी से जुड़े वर्ग को फायदा पहुँचेगा।

Related Articles