Home » किसानों के बीच जाकर किसान विरोधी सरकार के खिलाफ लड़ेंगे लड़ाई – कांग्रेस किसान प्रभारी

किसानों के बीच जाकर किसान विरोधी सरकार के खिलाफ लड़ेंगे लड़ाई – कांग्रेस किसान प्रभारी

by admin

आगरा। किसान जन जागरण अभियान के तहत किसानों के सम्मान में कांग्रेस पार्टी मैदान में है। कांग्रेस कार्यकर्ता किसानों के बीच जाकर किसानों की समस्याएं सुन रहे हैं तो सभी को कांग्रेस के इस अभियान से जोड़कर संकल्प पत्र भरवा रहे हैं। इस अभियान को लेकर एक आवश्यक बैठक होटल ओम साईं पैलेस सेवला ग्वालियर रोड आगरा पर आयोजित की गई। इस बैठक में मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस के प्रभारी एवं राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर किसान कांग्रेस एआईसीसी दिनेश गुर्जर शामिल हुए।

बैठक को संबोधित करते हुए दिनेश गुर्जर ने कहा कि प्रियंका गांधी ने किसानों के बीच जाकर लड़ाई लड़ने का फैसला लिया है उसी कड़ी में हम सभी किसानों के बीच में है। यह लड़ाई हम किसानों के साथ इस भ्रष्ट सरकार से लड़ने का काम करेंगे और किसानों की जमीन और खेतों पर जाकर समस्याओं को किसान फार्म भरवा कर इस अभियान से जोड़ रहे है। किसानों के मिल रहे समर्थन से कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को अवगत कराएंगे जो भ्रष्ट सरकार के खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए उत्तर प्रदेश की जमीन पर कूद पड़े हैं।

इस बैठक का संचालन उमा शंकर उपाध्याय, राष्ट्रीय ज्वाइंट कोऑर्डिनेटर किसान कांग्रेस एआईसीसी ने किया। उनका कहना था कि जिले का किसान इस समय पूरी तरह से मोदी सरकार की नीतियों से प्रताड़ित है। क्योंकि आवारा पशु एक तरफ किसान की खेती को बर्बाद कर रहे हैं तो वहीं किसान ऋण के बोझ के तले दबा जा रहा है लेकिन सरकार इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है

बैठक में अनिल बिधौलिया, स्वरूप राम चंद सौरिया, रामेंद्र पचौरी, अनिल कुमार सिकरवार, राजकुमारी चौधरी, राकेश उपाध्याय, हेमंत चाहर, बिलाल अहमद, वीरेंद्र शर्मा, शैलेंद्र पचौरी, रेखा मल्होत्रा, नीलम गौतम, नीतू खंडेलवाल, बीना गुप्ता, सविता खंडेलवाल, नीलम भदौरिया, लाखन सिंह त्यागी, शशि पाल सिकरवार, सोमेश बघेल, कपूरचंद रावत, बीपी गुर्जर, रोहन रघुवंशी, फिरोज खान, मनीष शर्मा, विष्णु दत्त शर्मा एवं सैकड़ों कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Related Articles