Home » दिल्ली से शुरू हुई वैश्विक पदयात्रा के आगरा पहुंचने पर जोरदार स्वागत, स्विट्जरलैंड में होगा समापन

दिल्ली से शुरू हुई वैश्विक पदयात्रा के आगरा पहुंचने पर जोरदार स्वागत, स्विट्जरलैंड में होगा समापन

by admin

आगरा। महात्मा गांधी के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने, पीड़ित को न्याय मिले और पूरे विश्व में अमन और शांति कायम हो इसको लेकर राष्ट्रीय एकता परिषद के अध्यक्ष पी वी राजगोपाल ने महात्मा गांधी की समाधि स्थल राजघाट दिल्ली से वैश्विक पदयात्रा का आयोजन किया है। 2 अक्टूबर से दिल्ली के राजघाट से शुरू हुई यह पदयात्रा रविवार को आगरा पहुंची। इस पदयात्रा का आगरा शहर के समाजसेवी हो और शहर के प्रतिष्ठित लोगों ने स्वागत सत्कार किया। आगरा शहर में यह यात्रा शहीद स्मारक से शुरू हुई और आगरा कॉलेज पर जाकर समाप्त हुई।

वैश्विक पदयात्रा विदेशी लोगों ने भी शिरकत की है जो आपने अपने देश में आम व्यक्ति और मजदूरों की लड़ाई लड़ रहे हैं। इस पदयात्रा में शामिल सभी लोग रघुपति राघव राजा राम गाने को गाते हुए आगे बढ़ रहे थे। इस दौरान आगरा कॉलेज के सभागार में एक विचार गोष्ठी भी आयोजित हुई जिसमें आगरा कॉलेज के प्राचार्य सहित शहर के समाजसेवियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। सभी ने इस यात्रा के आयोजनकर्ता पी वी राजगोपाल का जोरदार स्वागत सत्कार किया और इसे एक बेहतर कदम बताया।

राष्ट्रीय एकता परिषद और इस यात्रा के संयोजक पी वी राजगोपाल ने बताया कि इस यात्रा का आयोजन 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती से राजघाट से किया गया था। इस यात्रा का समापन 2020 में स्विजरलैंड के जिनेवा शहर में होगा जहां पर विश्व शांति के लिए विश्व भर के यूनियन के नेता शामिल होंगे। इस यात्रा के माध्यम से पूरे विश्व को महात्मा गांधी के संदेश को पहुंचाना है जिनका मुख्य उद्देश्य गरीब पीड़ित मजदूर को न्याय मिले और चारों ओर भाईचारा और शांति बनी रहे। इस यात्रा के माध्यम से भारत सरकार के साथ-साथ अन्य देशों में भी मजदूरों और पीड़ितों को न्याय मिलने की मांग की जा रही है।

इस अवसर पर मौजूद उत्तर प्रदेश ग्रामीण मजदूर संगठन के संस्थापक तुला राम शर्मा ने इस यात्रा के लिए पी वी राजगोपाल को बधाई दी और अपने विचार रखते हुए कहा कि इस यात्रा के माध्यम से पूरे विश्व में भारत का शांति और भाईचारे का संदेश जाएगा। इस यात्रा के माध्यम से देश के विकास में अहम भूमिका निभाने वाले मजदूर वर्ग को भी न्याय मिले सरकार उसकी चिंता करें इसकी भी मांग की जा रही है।

Related Articles

Leave a Comment