Home » CBSE 12वीं का घोषित परिणाम में लड़कियों का वर्चस्व, हंसिका-करिश्मा ने किया टॉप

CBSE 12वीं का घोषित परिणाम में लड़कियों का वर्चस्व, हंसिका-करिश्मा ने किया टॉप

by pawan sharma

गुरुवार को सीबीएसई बोर्ड से 12 की परीक्षा देने वाले छात्रों का इंतजार खत्म हो गया। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से दोपहर के बाद 12वीं का पर‍िणाम घोषित कर द‍िया गया है। 12वी के परिणाम के घोषित हो जाने के बाद से छात्र छात्राओं के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। बेहतर अंकों के साथ परीक्षा पास करने की खुशी छात्रों के चेहरे पर थी। छात्र छात्राएं एक दूसरे को पास होने की बधाई दे रहे थे तो कुछ छात्र इस उपलब्धि को अपने अध्यापकों के साथ बांट रहे थे।

सीबीएसई बोर्ड की ओर से जारी किये गए 12वीं के परिणामो में इस बार फिर लड़कियों ने बाजी मारी। इस साल भी लड़कों के मुकाबले लड़कियां अधिक पास हुई हैं और पूरे भारत मे टॉप करने वालो की लिस्ट में 7 लडकियां ही शामिल है।

इस बार यूपी की एक लड़की ने ही बल्कि दो लड़कियों ने समान अंक पाकर पूरे भारत मे 12वीं में टॉप कर यूपी का नाम रोशन किया है। यूपी की बेटियों की इस उपलब्धि पर हर किसी को नाज हो रहा है। वहीं, तीन लड़कियों ने समान अंक पाकर टॉप लिस्ट में दूसरा स्थान हासिल किया है। इतना ही नही चार छात्रों ने समान अंक पाकर टॉपर लिस्ट में तीसरा स्थान प्राप्त किया है।

इस बार डीपीएस गाजियाबाद की हंसिका शुक्‍ला और एसवी स्‍कूल मुजफ्फरनगर की करिश्मा अरोड़ा ने संयुक्त रूप से टॉप किया है। दोनों ने ही 12वी बोर्ड में समान अंक 499 हासिल कर पूरे भारत में पहला स्‍थान प्राप्‍त किया है। इस उपलब्धि पर हंसिका और करिश्मा का परिवार खुशी से फुले नहीं समा रहा है। परिवार को अपनी इस लाडली पर गर्व है। पूरे भारत मे 12 वी में हंसिका और करिश्मा ने टॉप किया है तो वहीं टॉपर की लिस्ट में दूसरा स्थान भी लड़कियों का है दूसरे स्थान पर तीन लड़कियों ने समान अंक पाए है। इससे साफ है कि लड़कियों किसी भी क्षेत्र में लड़कों से पीछे नही है।

देश मे टॉप करने वाले छात्रों की लिस्ट

हंसिका शुक्ला 499/500 डीपीएस, मेरठ रोड गाजियाबाद
करिश्मा अरोड़ा 499/500 एसडी पब्लिक स्कूल, मुजफ्फरनगर
गौरांगी चावला 498/500 निर्मल आश्रम स्कूल, ऋषिकेश
ऐश्वर्या 498/500 केंद्रीय विद्यालय, रायबरेली
भव्या 498/500 बीआरएसके इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, जींद
आयुषी उपाध्याय 497/500 लखनऊ पब्लिक स्कूल, लखनऊ
महक तलवार 497/500 डीपीएस, रोहिणी, नई दिल्ली
पार्थ सैनी 497/500 सेंट ल्यूक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सोलन
विराज जिंदल 497/500 वसंत वैली स्कूल, नई दिल्ली

इस साल कुल 83.40 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं जिसमें 88.70 प्रतिशत लड़कियां और 79.40 प्रतिशत लड़के पास हुए हैं। बीते साल सीबीएसई 12वीं का रिजल्‍ट 83.01 प्रतिशत रहा था। 2018 में कुल 11.86 लाख छात्रों ने 12वीं का एग्जाम दिया था जिसमें 78.99 फीसदी लड़के पास हुए थे वहीं, लड़कियों का पास परसेंटेज 88.31 रहा था।

सीबीएसई टॉपर हंसिका शुक्ला को पॉलिटिकल साइंस, हिस्ट्री, साइकोलॉजी और वोकल म्यूजिक में 100 में से 100 और इंग्लिश में 100 में से 99 अंक प्राप्त किए। उन्होंने बताया कि, मां चाहती थी कि मैं पॉलिटिकल साइंस की कोचिंग करूं, लेकिन मैंने घर पर रहकर पढ़ाई की। मैं आगे साइकोलॉजी में पढ़ाई करना चाहती हूं। इंडियन फॉरेन सर्विस में जाना चाहती हूं।

सीबीएसई चेयरमैन अनिता कारवाल ने बताया कि बोर्ड के कर्मचारी पिछले 15 दिन से रिजल्ट तैयार करने में जुटे थे। इस बार रिकॉर्ड 28 दिन में रिजल्ट घोषित करने के लिए कर्मचारी घर भी नहीं गए। बोर्ड की परीक्षाएं 4 अप्रैल को खत्म हुई थीं। 2 मई को रिजल्ट घोषित कर दिया गया।

Related Articles

Leave a Comment