Home » कोरोना निवारण के लिए गायत्री परिवार 5100 घरों में एक साथ – एक समय पर करेगा यज्ञ

कोरोना निवारण के लिए गायत्री परिवार 5100 घरों में एक साथ – एक समय पर करेगा यज्ञ

by admin
Gayatri family will perform Yagna in 5100 houses at once - for the prevention of corona

आगरा। अखिल विश्य गायत्री परिवार के द्वारा कोरोना निवारण, वातावरण परिशोधन एवं सर्व मंगल के प्रार्थना के उद्देश्य के साथ बुद्ध पूर्णिमा 26 मई को एक साथ एक समय पर लाखों घरों में यज्ञ आयोजन किया जायेगा। इस अभियान को गृहे-गृहे गायत्री यज्ञ अभियान नाम दिया गया है। इसके अंतर्गत लाखों परिजन अपने घर पर ही यज्ञ करेंगे। यज्ञ में सबके उज्ज्वल भविष्य के लिय गायत्री मंत्र से कोरोना महामारी से रोगग्रस्त लोगों के स्वास्थ्य लाभ एवं महामारी में दिवंगत परिजनों की सद्गति/शांति हेतु महामृत्युंजय मंत्र से तथा कोरोना वायरस तथा उससे उत्पन्न बीमारियों के शमन हेतु सूर्य गायत्री महामंत्र एवं अन्य विशिष्ट मंत्रों से विशिष्ट आहुतियाँ प्रदान की जायेगी।

हवन में वातावरण परिशोधन के उद्देश्य से सामान्य हवन सामग्री के साथ लौंग, काली मिर्च, जायफल, दालचीनी तेजपत्ता, गुग्गल, जावित्री, गुड़, गिलोय, काला तिल, नीम, पीपल की सूखी पत्तियाँ आदि का प्रयोग विशिष्ट हवन सामग्री के रूप में किया जायेगा।

गायत्री परिवार आगरा जिला समन्वयक सुरेश चन्द सक्सेना ने बताया कि व्यापक पैमाने पर एक ही समय में यज्ञ संचालन के लिये गायत्री परिवार द्वारा परिवारों के लिए अत्यंत सरल व संक्षिप्त कर्मकाण्ड वाला यज्ञ प्रपत्र जारी किया गया है जिसके माध्यम से कोई भी परिजन अपने घर पर स्वयं ही यज्ञ कर सकते हैं।

युवा प्रकोष्ठ के गिरधर गोपाल ने बताया कि इस अभियान में शांतिकुंज हरिद्वार से फेसबुक एवं यूट्यूब लाईव के माध्यम से ऑनलाइन यज्ञ संचालन भी किया जायेगा। गायत्री परिवार की कई शाखाओं एवं मण्डलों के द्वारा ऑनलाईन यज्ञ संचालन किया जायेगा जिससे जुड़कर कोई भी परिवार अपने घर पर ही यज्ञ संम्पन्न कर सकेंगे। गायत्री परिवार आगरा द्वारा जनपद के शहरी क्षेत्र एवं सभी ब्लाॅकों के सहयोग से न्यूनतम 5100 घरों में एक साथ एक समय पर यज्ञ सम्पन्न होगा।

Related Articles