Home » रूफटॉप रेस्त्रां में फायरिंग करने वाले आरोपी गौरव सिंह गिरफ़्तार, पिस्टल बरामद कर भेजा जेल

रूफटॉप रेस्त्रां में फायरिंग करने वाले आरोपी गौरव सिंह गिरफ़्तार, पिस्टल बरामद कर भेजा जेल

by admin
Firing took place during party in rooftop restaurant, waiter got shot, two cases were registered

Agra. नंबर वन रूफ टॉप रेस्टोरेंट में देर रात फायरिंग करने और वेटर के घायल होने के मामले में पुलिस ने कानूनी कार्यवाही को अंजाम दे दिया है। थाना हरीपर्वत पुलिस ने गोली चलाने वाले आरोपी गौरव सिंह को गिरफ्तार किया और उस पिस्टल को भी बरामद किया गया जिससे वेटर घायल हुआ था। पुलिस ने आरोपी गौरव को जेल भेज दिया है।

सूर्य नगर कॉलोनी स्थित नंबर वन रूफ टॉप कैफे एंड रेस्टोरेंट में रविवार रात को एक बर्थडे पार्टी हुई थी। इस पार्टी को गांधी नगर निवासी प्रखर ने ऑर्गनाइज किया था। इस बर्थ डे पार्टी में लायॅर्स कॉलोनी निवासी गौरव सिंह, दीपू उर्फ दिव्यांश निवासी खंदारी और यश अग्रवाल भी पहुँचे थे।

दारू के नशे में चली गोली –

बताया जाता है कि जब पार्टी पूरे शबाब पर थी उस समय आरोपी गौरव ने नशे की हालत में पिस्टल से तड़ातड़ गोलियां चला दी। पिस्टल से निकली एक गोली वेटर को लग गयी जिससे अफरा तफरी मच गई। आनन फानन में वेटर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

निजी अस्पताल में हुआ घायल वेटर का इलाज –

बताया जाता है कि इस गोली कांड की सूचना मिलते ही रूफटॉप के मालिक मौके पर पहुँच गए। उन्होंने बिना पुलिस को बताए गुपचुप तरीके से घायल कर्मचारी को साईं की तकिया स्तिथ एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया और ऑपरेशन कर उसकी गोली भी निकाली गयी। इस पूरे मामले को छिपा लिया गया।

12 सितंबर की है घटना –

बताया जाता है कि रेस्तरां में यह घटना 12 सितंबर को हुई है। बर्थडे पार्टी देरशाम शुरू हुई और तड़के 2:30 बजे तक चली। इस घटना के बाद पार्टी खत्म हुई। रेस्टोरेंट की और से सारे नियम कनून को ताक पर रख दिया।

रेस्टोरेंट के संचालक, जीएम पर भी मुकदमा –

इस घटना को रेस्टोरेंट संचालक ने छिपा लिया, इस मामले में हरीपर्वत थाने में रेस्टोरेंट में देर रात तक पार्टी कराने पर संचालक राजन गोयल, रेस्टोरेंट के जीएम कुलवंत सिंह, मैनेजर शैलेंद्र सिंह के खिलाफ ​घटना छिपाने, साक्ष्य मिटाने और धारा 144 के उल्लंघन में मुकदमा दर्ज किया गया है।

थाना हरीपर्वत के प्रभारी निरीक्षक अरविंद सिंह का मीडिया से कहना है कि बर्थ पार्टी चल रही थी, रात में फायरिंग करने से वेटर घायल हो गया था। इस मामले में आरोपी गौरव सिंह को अरेस्ट कर लिया है। गौरव सिंह का सूर्य नगर में कार सेल परचेज का काम है।

Related Articles