Home » खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में लगी आग, चार घायल

खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में लगी आग, चार घायल

by admin

आगरा। शमसाबाद क्षेत्र के गांव गढ़ी सदा सुख में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में आग लग गई। हादसे में परिवार के तीन सदस्य झुलस गए। एक किशोरी ने बचने के लिए पहली मंजिल से छलांग लगा दी। वह भी गंभीर रूप से घायल है।

गढ़ी सदा सुख में भगवान सिंह कुशवाहा के घर शुक्रवार धार्मिक कार्यक्रम था। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रिश्तेदार भी आए हुए थे। कार्यक्रम समाप्ति के बाद देर रात करीब 10 बजे महिला सरोज बना रही थी। इसी दौरान अचानक से गैस सिलेंडर में आग लग गई। आस पास बैठे हुए परिजन तथा रिश्तेदारों में भगदड़ मच गई।

दीपक पुत्र भगवान सिंह उम्र 22, मालती देवी पत्नी अमर सिंह उम्र 35, छोटी पुत्री अमर सिंह उम्र 10 आग की चपेट में आ गए। हरबेजी पुत्री अमर सिंह उम्र 12 अपने आप को आग से बचाने के लिए छत से कूद गई। बड़ी मुश्किल से ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। सिलेंडर को छत से खेत में फेंक दिया। घायलों को उपचार के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

Related Articles

Leave a Comment