Home » 26 सितंबर से बहेगी श्री राम कथा की गंगा, मिलेगा ज्ञान-कर्म-भक्ति का संगम

26 सितंबर से बहेगी श्री राम कथा की गंगा, मिलेगा ज्ञान-कर्म-भक्ति का संगम

by admin

आगरा। सेवा भारती छावनी महानगर आगरा द्वारा श्री राम कथा का आयोजन किया जा रहा है। 26 सितंबर से शुरू होने वाली श्री राम कथा 4 अक्टूबर तक चलेगी। सेवला सराय ग्वालियर रोड स्थित प्रकाश फार्म हाउस में श्री राम कथा का श्रवण कराने के लिए वृंदावन धाम से भागवत आचार्य श्री भानु देवाचार्य राष्ट्रीय संत दोपहर 2 बजे से लेकर 5 बजे तक श्री राम कथा का श्रवण कराएंगे। अपनी रस मई अमृतवाणी द्वारा कथामृत रस की गंगा प्रवाहित करेंगे। इसके अलावा इस धार्मिक आयोजन में ज्ञान कर्म भक्ति की इस त्रिवेणी में सभी लोगों को आमंत्रित किया गया है।

सेवा भारती राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की प्रेरणा से चलने वाला एक ऐसा संगठन है जो समाज में शिक्षा, संस्कार, सामाजिक जागरूकता, समरसता, स्वरोजगार वंचितों की सेवा व दूरस्थ रहने वाले वनवासियों की सेवा कार्य करता है।

धार्मिक अनुष्ठान श्री राम कथा के इस पावन अवसर पर कलश यात्रा का शुभारंभ गंगाराम जी क्षेत्र सेवा प्रमुख के सानिध्य में किया जाएगा। यह कलश यात्रा 509 आर्मी मंदिर बुंदूकटरा आगरा से दिनांक 26 सितंबर गुरुवार को प्रातः 8 बजे से प्रारंभ होकर कथा स्थल प्रकाश फार्म हाउस सेवला सराय ग्वालियर रोड पहुंचेगी। कार्यक्रम की तैयारियां जोर-शोर पर है। सेवा भारती छावनी महानगर और तमाम व्यापारी वर्ग इस धार्मिक अनुष्ठान में दिन रात लगे हुए हैं।

Related Articles

Leave a Comment