Home » आगरा पहुंचा गंगाजल, विधायक ने बताया गंगा यमुना का संगम

आगरा पहुंचा गंगाजल, विधायक ने बताया गंगा यमुना का संगम

by pawan sharma

आगरा। 19 सालों तक राह देखने के बाद अब आखिरकार जनता को जल्द गंगाजल मिलने वाला है। आगरा में गंगाजल आने के बाद सिकन्दरा वाटरवर्क्स पर गंगाजल का पूजन किया गया।इस दौरान विधायक योगेंद्र उपाध्याय ने इसे गंगा जमुना का संगम बताया।

बता दें कि अब कुछ ही दिनों के अंदर शहर वासियों को गंगा जल मिलने लगेगा। बीते दो दशक से आगरा की जनता को शुद्ध पानी देने के लिए गंगाजल को आगरा लाने के प्रयास कयेजा रहे थे। 19 हजार करोड़ से अधिक के इस प्रोजेक्ट में विधायक योगेंद्र उपाध्याय के अथक परिश्रम के बाद अब गंगाजल प्रोजेक्ट की सभी बाधाएं खत्म हो गयी हैं और गंगाजल अब सिकन्दरा वाटर वर्क्स तक पहुंच गया है।

विधायक योगेंद्र उपाध्याय और विधायक जितेंद्र वर्मा ने सिकन्दरा स्थित वाटरवर्क्स जाकर गंगाजल प्रोजेक्ट की तैयारियों का निरीक्षण किया और गंगाजल का पूजन किया। इस दौरान उनहोने कहा कि जल जनता को गंगाजल उपलब्ध होगा और शहर की पानी की समस्या दूर होगी। इससे लोगों को आरओ का पानी खरीदकर पीने की जरूरत नही पड़ेगी क्योंकि नल में ही मीठा पानी आएगा। उन्होने इसे यमुना और गंगा का संगम बताया है।

Related Articles

Leave a Comment