Home » पति के सामने ही पत्नी के साथ हुआ गैंगरेप ! पुलिस प्रशासन में हड़कंप

पति के सामने ही पत्नी के साथ हुआ गैंगरेप ! पुलिस प्रशासन में हड़कंप

by admin
Gang rape with wife in front of husband! Stir in police administration

Agra. होली के पावन पर्व की शाम को पति के सामने ही एक विवाहिता के साथ कुछ लोगों ने पहले गैंगरेप किया फिर पति पत्नी के साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। इस घटना से सहमी हुई विवाहिता ने थाना एत्मादपुर में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने महिला की तहरीर पर कार्यवाही शुरू कर दी है।

घटना झरना नाले की बताई जा रही है। पीड़िता की ससुराल एत्मादपुर है और मायका एत्माद्दौला के शाहदरा क्षेत्र में है। पीड़िता की तहरीर के अनुसार वह होली के पावन पर्व पर की शाम को अपने पति के साथ मोटरसाइकिल पर अपने मायके जा रही थी। इसी बीच झरना नाले के पास एक बुलेट पर तीन युवक आये और हमारी मोटरसाइकिल के आगे अपनी बुलेट लगाकर गाड़ी रोक दी। जबरन झरना नाले के जंगल मे ले गए। तीनों ने धमका के दोनों को निर्वस्त्र किया और फिर धमकाने लगे कि तुम दोनों संबंध बनाओ नहीं तो हम बनाएंगे। तीनों युवकों ने उनकी अश्लील वीडियो बनाई और फिर उसके बाद एक एक करके पति के सामने ही रेप किया।

Gang rape with wife in front of husband! Stir in police administration

पीड़िता ने तहरीर में लिखा है कि इस घटना के बाद तीनों ने लूटपाट की। पति से लगभग 10 हजार रुपये छीन लिए और उसके सोने के आभूषण भी उतरवा लिए। मुँह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी गयी। पीड़िता ने बताया कि इस घटना की घर पहुँच कर 112 पर फोन करके घटना बताई। पुलिस आई लेकिन कोई कार्यवाही नही हुई। इसके बाद उसे थाने जाकर शिकायत करनी पड़ी।

पीड़िता ने एत्मादपुर थाने में दी तहरीर में शाहदरा निवासी युवक गौरी राजपूत, मोनू को नामजद किया है तो वहीँ एक युवक अज्ञात में है। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा। इस घटना के सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन में भी हड़कंप मचा हुआ है।

सीओ एत्मादपुर अर्चना सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा लिखा गया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए साक्ष्य एकत्रित करने में जुटी हुई है। साक्ष्यों के आधार पर ही कार्यवाही की जाएगी।

अगर आप हमारे न्यूज़ ब्रेकिंग के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ना चाहते हैं तो इस लिंक पर क्लिक करके हमें सपोर्ट करें, धन्यवाद…

https://chat.whatsapp.com/LaErqf25r0FDcVNYJTZMo9

Related Articles