Home » जुआरियों पर ताबड़तोड़ कार्यवाई, ऑनलाइन सट्टे में लिप्त 17 गिरफ़्तार

जुआरियों पर ताबड़तोड़ कार्यवाई, ऑनलाइन सट्टे में लिप्त 17 गिरफ़्तार

by admin

आगरा। पुलिस जुआरी और सटोरियों के खिलाफ एक बड़ा अभियान चला रही है। पिछले 3 दिन से एसपी सिटी आगरा की क्राइम ब्रांच टीम के साथ मुख्यालय की टीम जुआरी और सटोरियों को पकड़ने में जुट गई है। लगातार जुआरी और सटोरियों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही की जा रही है।

गुरुवार को 17 सटोरियों को पकड़कर आगरा पुलिस ने जेल भेजा था तो वहीं शुक्रवार को एसपी सिटी, जिला मुख्यालय और क्राइम ब्रांच की टीम ने सटोरियों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है एक बंद मकान में संगठित रूप से ये लोग सट्टा का काम काम करवाते थे। इनके पास से पुलिस ने एक लाख 65 हजार और मोबाइल बरामद किया है। इस पूरे मामले की जानकारी दी है।

आपको बताते चलें कि आगरा पुलिस पर लगातार सट्टे और जुए की शिकायतें आ रही थी। इसके बाद आगरा के आईजी ए सतीश गणेश ने आगरा जिले के पुलिस कप्तान बबलू कुमार को सटोरियों और जुआरियों पर कार्यवाही के लिए निर्देश भी दिए थे। जुआरियो और सटोरियों की नाक में नकेल डालने के लिए एसएसपी बबलू कुमार ने बाकायदा टीमों का गठन किया और जिसका नोडल ऑफिसर एसपी सिटी आगरा को बनाया गया है। आगरा एसपी सिटी रोहन पी बोत्रे के नेतृत्व में तीन टीमें लगातार ताजनगरी आगरा में सटोरी और जुआरियों पर बड़ी कार्यवाही करने में लगी हुई है।

शुक्रवार को आगरा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिसमें पुलिस ने 17 जुआरियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एसपी सिटी आगरा के मुताबिक पकड़े गए ऑनलाइन और ऑफलाइन सट्टे का काम करते थे। यानी ऑनलाइन सट्टा खिलाने का काम करते थे तो कुछ लोग इस अवैध व्यापार को चला रहे थे। आगरा के एसएसपी बबलू कुमार ने साफ कर दिया है आगरा में जुआ और सट्टा पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है। अगर कहीं जुआ और सट्टा करते लोग पाए गए तो न केवल उनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी बल्कि इलाकाई पुलिस की जिम्मेदारी भी तय की जाएगी।

Related Articles