Home » स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित होने के बावजूद नाराज़ हुए स्वतंत्रता सेनानी, जाने क्यों

स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित होने के बावजूद नाराज़ हुए स्वतंत्रता सेनानी, जाने क्यों

by pawan sharma

आगरा। आजादी के जश्न को जिला मुख्यालय पर बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। 73वें स्वतंत्रता दिवस पर जिला मुख्यालय पर जिलाधिकारी एनजी रवि कुमार ने ध्वजारोहण किया। जैसे ही ध्वजारोहण हुआ चारों ओर देशभक्ति गीत गूँजने लगे और पूरा वातावरण देशभक्तिमय हो गया। ध्वजारोहण के बाद सभी लोगों ने मिलकर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी और सभी ने देश की अखण्डता और एकता के लिए संकल्प लिया।

इसके बाद जिला मुख्यालय पर स्वतंत्रता सैनानियों को सम्मानित करने का सिलसिला शुरू हुआ। जिलाधिकारी एनजी रवि कुमार ने आजादी के आंदोलन में शामिल रहने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को प्रशस्ति पत्र और शॉल भेंटकर सम्मानित किया और उनके योगदान के लिए उन्हें नमन भी किया।

इस सम्मान को पाकर जहाँ स्वन्त्रता सेनानी काफी ख़ुश थे तो इस कार्यक्रम खत्म होने के बाद कुछ महिला स्वतंत्रता सेनानियों आक्रोश भी दिखाई दिया क्योंकि समारोह खत्म होने के बाद प्रशासन बुजुर्ग स्वतंत्रता सेनानी महिलाओं को उनके घर छुड़वाना भूल गए और यह यह बुजुर्ग महिलाएं घंटो जिला मुख्यालय में बैठी रहीं।

मीडिया ने जैसे ही इस खबर को उठाया। प्रशासन में खलबली मच गई और आनन फानन में अधिकारियों ने अपनी गाड़ियों से बुजुर्ग स्वतंत्रता सेनानी महिलाओं को उनके घर पहुँचाया। घंटो परेशान हुई बुजुर्ग स्वतंत्रता सेनानी भगवान देवी और सरोज देवी शर्मा ने अपनी नाराजगी और आक्रोश भी जताया।

Related Articles

Leave a Comment