Home » सेना में फ़र्ज़ी भर्ती कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़, रिश्वत की रकम के साथ फ़र्ज़ी मोहर-दस्तावेज बरामद

सेना में फ़र्ज़ी भर्ती कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़, रिश्वत की रकम के साथ फ़र्ज़ी मोहर-दस्तावेज बरामद

by admin

आगरा। थाना ताजगंज पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने सेना में फर्जी तरीके से भर्ती कराने वाले गैंग का भंडाफोड़ कर दिया है। फर्जी तरीके से सेना में भर्ती कराने वाले गैंग के कई लोगों को गिरफ्तार किया है। ऐसा पहला मौका है जब इस फर्जी भर्ती के लिए रिश्वत देने वाले बुलंदशहर के रहने वाले अभ्यर्थी आकाश सोलंकी और पिता अजय सोलंकी को भी गिरफ्तार किया है। इसके साथ थाना ताजगंज पुलिस ने बुढ़ाना के रहने वाले उदय सिंह यादव और बुलंदशहर के रहने वाले जितेन्द्र ठाकुर को भी गिरफ्तार किया है। इस पूरे मामले का खुलासा एसपी सिटी रोहन पी बोत्रे ने किया।

प्रेसवार्ता के दौरान एसपी सिटी ने बताया कि थाना ताजगंज आगरा बुढ़ाना का रहने वाला उदय सिंह यादव सेना का रिटायर्ड क्लर्क है। वर्तमान में बिल्डिंग मटेरियल का काम किया करता है लेकिन रुपए लेकर फर्जी तरीके से सेना में भर्ती कराने का अवैध धंधा भी चला रहा था। इस पूरे धंधे में उसके साथ जितेंद्र ठाकुर व अन्य लोग भी शामिल है। इस गिरोह में हाथरस का रहने वाला सतीश, बुलंदशहर का रहने वाला राकेश चौधरी, धौलपुर राजस्थान का सुरेंद्र, शामली का सरविंद, बाह आगरा का निवासी सत्य यादव और मेरठ का सचिन शामिल है जो इस समय फरार चल रहे हैं।

एसपी सिटी ने बताया कि पकड़ में आए लोगों के पास से फर्जी मोहर, तमाम सारे कुरचित दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं। इसके अलावा नकदी भी इनके पास से हाथ लगी है।पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है क्या इन लोगों के तार सेना से भी जुड़े हुए हैं। सेना भर्ती का भांडा फोड़ होने से खलबली मची हुई है।

Related Articles