Home » पूर्व राज्यमंत्री चौ. उदयभान सिंह की पत्नी शांति देवी का निधन, निवास पर लगा तांता, आज होगा अंतिम संस्कार

पूर्व राज्यमंत्री चौ. उदयभान सिंह की पत्नी शांति देवी का निधन, निवास पर लगा तांता, आज होगा अंतिम संस्कार

by pawan sharma

Agra: यूपी सरकार के पूर्व राज्यमंत्री और फतेहपुर सीकरी के पूर्व विधायक चौधरी उदयभान सिंह की पत्नी श्रीमती शांति देवी का आज निधन हो गया। वे करीब 75 वर्ष की थीं। पिछले पांच माह से अस्वस्थ थीं। शांति देवी के निधन की सूचना मिलते ही शोक की लहर दौड़ गई। इसका कारण यह है कि चौ. उदयभान सिंह के निवास पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में आने वालों की आवभगत जैसे भोजन आदि की चिंता शांति देवी ही किया करती थीं। उन्होंने अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ा है।

चाहरवाटी के प्रसिद्ध और संपन्न परिवार कुंवर जी पहलवान व सूरजमल के यहां शांति देवी का जन्म हुआ था। 22 फरवरी, 1966 को चौधरी उदयभान सिंह से विवाह हुआ। उन्होंने पांच पुत्रों को जन्म दिया- डॉ. संजीव पाल सिंह, राजीव पाल सिंह, मंजीत सिंह, अरविंद (आशू) और चौ. देवेन्द्र सिंह बैराठ (दीपू भाई)। मंजीत सिंह का असामयिक निधन हो गया, जिसकी टीस उन्हें जीवन भर रही। चौ. उदयभान सिंह ने दुग्ध, मिष्ठान्न, विद्यालय आदि का नाम अपनी पत्नी शांति देवी के नाम पर रखा और सफलता अर्जित की।

शांति देवी का अंतिम संस्कार 23 अक्टूबर को जगनेर-तांतपुर रोड पर शांति देवी कन्या इंटर कॉलेज, नौवां मील स्थित कृषि फार्म पर अपराह्न 3 बजे होगा। अंतिम यात्रा हसनपुरा, लोहामंडी स्थिति आवास से अपराह्न दो बजे प्रस्थान करेगी।

Related Articles

Leave a Comment