Home » पूर्व मंत्री नारायण सिंह सुमन का हुआ निधन, पत्नी-बेटी की भी हो चुकी है मौत

पूर्व मंत्री नारायण सिंह सुमन का हुआ निधन, पत्नी-बेटी की भी हो चुकी है मौत

by admin
Former minister Narayan Singh Suman died, wife and daughter also died

आगरा। कोरोना वायरस का कहर लोगों पर जमकर टूट रहा है। इस महामारी ने लोगों के परिवारों को तबाह कर दिया है। एक ही परिवार में एक के बाद एक मौत की सूचनाओं ने सभी को हिलाकर रख दिया है। आगरा में भी कई परिवार कोरोना की चपेट में आकर बर्बाद हो गए। पूर्व मंत्री नारायण सिंह सुमन के परिवार में भी कुछ ऐसा ही हुआ।

आज शुक्रवार सुबह पूर्व मंत्री नारायन सिंह निधन हो गया है। उन्‍हें कोरोना वायरस संक्रमण की शिकायत थी। उपचार के लिए उन्‍हें दिल्‍ली के अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था। जहाँ उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। बीते गुरुवार रात को उनकी पुत्री सुभद्रा उर्फ बबली के हृदय गति रुकने से निधन की बात सामने आ रही है। जबकि पत्‍नी व पूर्व जिला पंचायत अध्‍यक्ष कलावती सुमन का निधन दो दिन पूर्व हो गया था। वो भी कोरोना संक्रमित थी।

Former minister Narayan Singh Suman died, wife and daughter also died

पूर्व मंत्री नारायन सिंह के सपा के राष्‍ट्रीय महासचिव व पूर्व सांसद रामजीलाल के भाई है। उन्हें भी कोविड संक्रमण के चलते अस्‍पताल में भर्ती हैं। कोरोना इस समय बज्र की तरह प्रहार करने में लगा हुआ है जिसके प्रहार से कोई नहीं बच पा रहा है जिसकी मार असहनीय हो रही है। पूर्व मंत्री पर तो यह कहर बनकर बरसा है। पूर्व मंत्री नारायण सिंह सुमन, उनकी पत्नी और बेटी का तीन दिनों में मौत हो गयी। पूर्व मंत्री नारायण सिंह चौहान बसपा सरकार में मंत्री रहे थे। इस घटना से परिवार में हड़कम मचा हुआ है। बताया जाता है कि पूर्व मंत्री का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव में किया जाएगा।

Related Articles