Home » दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का निधन,पीएम ने भी जताया दुख,

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का निधन,पीएम ने भी जताया दुख,

by admin

द‍िल्‍ली कांग्रेस की अध्‍यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का शनिवार को निधन हो गया। सेहत खराब हो होने के बाद उन्हें एस्‍कॉर्ट अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था। उनका पेसमेकर के ठीक से काम नही कर रहा था। कांग्रेस की दिग्गज नेता और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के निधन की खबर जैसे ही हॉस्पिटल से आई कांग्रेसियो में शोक की लहर दौड़ गयी। भारी संख्या में कांग्रेसियो ने हॉस्पिटल दौड़ लगाई तो उनके आवास पर अपनी संवेदनाये व्यक्त करने वालो को अच्छी खासी भीड़ जमा हो गयी।

बताया जाता है कि दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित लंबे से बीमार चल रही थीं। कुछ दिन पहले ही वो हॉस्पिटल से घर लौटी थी और कांग्रेस नेताओं ने उन्हें आराम करने की सलाह दी थी। कांग्रेस नेता शिला दीक्षित की मृत्यु पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर मनमोहन सिंह ने दुख प्रकट किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शीला दीक्षित के निधन पर ट्वीट कर दुख व्यक्त किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि शीला दीक्षित जी के निधन से गहरा दुख हुआ। उन्होंने कहा कि शीला दीक्षित शानदार व्यक्तित्व की धनी महिला थीं। उन्होंने ने दिल्ली के विकास में अहम योगदान दिया।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शीला दीक्षित के निधन पर दुख जताया है उन्होंने ट्विटर पर ट्वीट किया कि वो कांग्रेस की चहेती बेटी थीं। दुख की इस घड़ी में मेरी उनके परिवार और दिल्ली के नागरिकों के प्रति संवेदना है। अपने तीन कार्यकाल में उन्होंने दिल्ली के विकास के लिए काफी अच्छा काम किया। मैं शीला दीक्षित के निधन से बेहद दुखी हूं।

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने शीला दीक्षित के निधन पर दुख जताते हुए कहा है कि शीला दीक्षित के अचानक गुजर जाने की बात सुनकर हैरान हूं। आज देश ने जनता के लिए समर्पित नेता को खो दिया। दिल्लीवासी उनके मुख्यमंत्री के रूप में दिल्ली के विकास में किए गए कार्यों के लिए उन्हें हमेशा याद रखेगी।

आगरा शहर में भी दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री को श्रद्धांजलि दी गयी। जिला अध्यक्ष दुष्यंत शर्मा का कहना हैं कि आज कांग्रेस ने दिग्गज नेता खो दिया है। वो अपने कार्यो और अपने नेतृत्व से सभी के दिलो में जिंदा रहेगी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उपेंद्र सिंह ने भी अपने अनुभव सांझा करते हुए बताया कि शीला दीक्षित जनप्रिय नेता थी। अपने तीन कार्यकालों में उन्होंने दिल्ली की दशा बदल दी और कांग्रेस को मजबूत करने का काम भी उन्होंने किया।

Related Articles

Leave a Comment