Home » पूर्व मुख्यमंत्री ने भाजपा सरकार पर लगाया किसानों के शोषण का आरोप

पूर्व मुख्यमंत्री ने भाजपा सरकार पर लगाया किसानों के शोषण का आरोप

by admin
Former chief minister accuses BJP government of exploiting farmers

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव तीन दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर में बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के बाद उन्होने मीडिया कर्मियों से बात की।इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार किसानों का उत्पीड़न कर रही है, एमएसपी ढोंग है, किसानों को धान का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है यहां तक कि सरकारी योजनाओं को भी भाजपा सरकार नहीं संभाल पा रही है।

Former chief minister accuses BJP government of exploiting farmers

दरअसल सपा सुप्रीमो तीन दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर में बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती पहुंचे।यह कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री ने मीडिया कर्मियों से भी बातचीत की। इस संबोधन के दौरान सपा सुप्रीमो ने देवीपाटन मंडल के सपा कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण शिविर में विधानसभा चुनाव जीतने का मूल मंत्र दिया। साथ ही संगठन में मजबूती बनाए रखने के लिए उपाय भी सुझाए।इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की सरकारें किसानों को झूठी जानकारी देकर बहका रही हैं। जबकि किसान 900 से 1200 प्रति क्विंटल की दर से धान बेचने को मजबूर है जबकि सरकार ने दावा किया था कि वो सरकारी रेट पर सभी किसानों का धान खरीदेगी फिलहाल धान केंद्रों पर बिचौलिए हावी हैं। साथ ही यह कहा कि भाजपा सरकार जनता को फ्री वैक्सीन नहीं लगाना चाहती लेकिन अगली सरकार सपा की होगी और हम जनता को फ्री वैक्सीन प्रोवाइड करेंगे।

वहीं पंचायत चुनाव पर पूछे सवाल का जवाब देते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि सपा मजबूत स्थिति में दिखेगी और हमारे कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर सरकार की नीतियों को उजागर कर सरकार को उखाड़ फेकेंगे।

Related Articles